फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   डग्गामारी करते यूपी नंबर की दो बसें सीज

डग्गामारी करते यूपी नंबर की दो बसें सीज

Sat, 29 Jun 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
डग्गामारी करते यूपी नंबर की दो बसें सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। रानीपोखरी पुलिस ने यूपी नंबर की दो बसों को डग्गामारी करने के आरोप में सीज किया है। पुलिस के अनुसार दोनों ही बसें डग्गामारी कर विभाग को राजस्व का चूना लगा रही थी। थानाध्यक्ष रानीपोखरी पीडी भट्ट ने बताया कि रानीपोखरी के थाना गेट के समीप से दो यूपी नंबर की बसें यूपी 22 टी-2851 और यूपी-15डीटी-7131 को चेकिंग के लिए रोका गया। इस दौरान पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त बस संचालक दिल्ली, ऋषिकेश और देहरादून के रूटों पर डग्गामारी करते हैं और मौजूदा समय में भी बस में डग्गामारी पाई गई। थानाध्यक्ष ने मौके पर ही दोनों बसों को संबंधित मोटर वाहन अधिनियम में सीज कर दिया। उन्होंने कहा कि इन बसों की ओर से डग्गामारी होने पर परिवहन विभाग को राजस्व की क्षति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed