{"_id":"5c33b837bdec2256fd71021e","slug":"121546893367-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने काटा आईटीबीपी पुलिस का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने काटा आईटीबीपी पुलिस का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए नो पार्किंग जोन में खड़े भारत तिब्बत सीमा पुलिस के वाहन का चालान कर दिया। सोमवार को कोतवाली निरीक्षक रितेश शाह की मौजूदगी में चौथे दिन अतिक्रमण, नो पार्किंग जोन, यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस कर्मियों ने रेलवे रोड एसबीआई बैंक के बाहर से अभियान की शुरूआत की। इस दौरान कोतवाल रितेश शाह लगातार अनाउंसमेंट कर सड़क के दोनों ओर सफेद पट्टी के बाहर गाड़ी नहीं खड़ी करने की अपील करते रहे।
इस दौरान लावारिस अवस्था में खड़े दुपहिया वाहनों को क्रेन से उठाकर कोतवाली भिजवाया गया। पुलिस ने हरिद्वार रोड राजस्थानी मिष्ठान भंडार के समीप खड़ी भारत तिब्बत सीमा पुलिस की गाड़ी का 200 रुपये का चालान किया। कोतवाल रितेश शाह ने कहा कि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान नो पार्किंग में यातायात बाधित करने वाले 9 वाहनों को कोतवाली लाया गया।