{"_id":"65623adcfbf3a7f4ad045c5b","slug":"consumers-have-complained-about-this-to-gas-agencies-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-294909-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: घरेलू सिलिंडर में दो से तीन किलो गैस की घटतौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: घरेलू सिलिंडर में दो से तीन किलो गैस की घटतौली
विज्ञापन
Iउपभोक्ताओं की शिकायत के बाद भी एजेंसियां और पूर्ति विभाग नहीं कर रही कार्रवाई
I
I
I
Iडिलीवरी करने वाले कर्मचारियों पर घटतौली का आरोपI
घरेलू सिलिंडर की डिलीवरी में गैस की घटतौली हो रही है। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत गैस एजेंसियों से की है। आरोप है कि प्रति सिलिंडर दो से तीन किलो गैस कम मिल रही है। लेकिन एजेंसियों और पूर्ति विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
उपभोक्ता एजेंसी में गैस बुक कराते हैं। एजेंसी के डिलीवरी वाहन से कर्मचारी सिलिंडर उपभोक्ताओं के घर तक पहुंचाते हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि डिलीवरी करने वाला कर्मचारी गैस सिलिंडर का वजन नहीं करवाते हैं। तौल कांटा नहीं होने का बहाना बनाते हैं। ऐसे में दो से तीन किलोग्राम तक सिलिंडर में कम गैस निकलती है। एक उपभोक्ता ने बताया कि शनिवार को एजेंसी के डिलीवरी वाहन से घरेलू गैस सिलिंडर मंगवाया। सिलिंडर का वजन किया तो 29.5 किग्रा के बजाय 26 किग्रा था। करीब 3.5 किग्रा गैस कम थी। दूसरे सिलिंडर का वजन भी 25 किग्रा था। तीसरे सिलिंडर का वजन 29.5 किग्रा था। उपभोक्ताओं ने बताया कि इसकी शिकायत एजेंसी से की है। बताया कि पूर्व में भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
I
I
I
I
Iगैस डिलीवरी वाहन के कर्मचारी घटतौली करते हैं। एजेंसी से उपभोक्ताओं तक सिलिंडर पहुंचते तक दो से तीन किलोग्राम गैस कम हो जाती है। उपभोक्ताओं को इसके लिए जागरूक होने की जरूरत है। सिलिंडर की डिलीवरी लेते वक्त उपभोक्ताओं को वजन करवाना चाहिए। डिलीवरी मैन को वजन कराने के लिए तौल कांटा अनिवार्य रूप से रखना चाहिए। पूर्ति निरीक्षक विभाग और गैस एजेंसियों को समय-समय चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई करना चाहिए। - नरेश उनियाल, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन
I
I
I
I
I
Iकुछ गैस एजेंसियों में घटतौली की शिकायत मिल रही है। ऐसे गैस एजेंसियों में आकस्मिक कार्रवाई की जाएगी। घटतौली मिलने पर संबंधित तेल कंपनी को नोटिस भेजा जाएगा। साथ ही एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - विजय डोभाल, पूर्ति निरीक्षकI