फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Constitution is the strong foundation of a united India: Agarwal

अखंड भारत का मजबूत आधार है संविधान - विस अध्यक्ष

Sat, 27 Nov 2021 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Constitution is the strong foundation of a united India: Agarwal
रेलवे रोड पर डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कांग्रेसी कार्यकर्ता। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश।संविधान दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बैराज स्थित कैंप कार्यालय में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। अखंड भारत की विविधता को एक सूत्र में पिरोकर रखने के लिए एक मजबूत आधार की जरूरत थी, जिसे बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने पूरा किया। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इस अवसर पर ऊषा जोशी, राहुल दिवाकर, कुलदीप मचल, राजेश मचल, रविंद्र बिल्ला, राधे जाटव, राजू नरसिम्हा, पूर्णिमा तायल, नितिन सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन

संविधान को लेकर रखे विचार
ऋषिकेश नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती ढालवाला की ओर से संविधान दिवस पर कैलाश गेट में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण और नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने कहा कि इसी दिन हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हुआ था। इस अवसर पर दिनेश सकलानी, विनोद सकलानी, कुलदीप उनियाल, दीपक खत्री, अनिल रावत, रोहित चौहान, विकास रयाल, संतोष पैन्यूली, मुकेश चौहान आदि थे। वहीं संविधान दिवस पर बसपा ने रेलवे रोड स्थित आंबेडकर चौक पर बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जसकरण यादव, नगर अध्यक्ष पंकज जाटव, बृजमोहन राजभर, राजकुमार जाटव, मोहन लाल, मनोज आजाद, राजेश जाटव, विजय मंडल आदि थे।
विज्ञापन

ऋषिकेश। महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश की ओर से संविधान दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी बाद रेलवे रोड स्थित आंबेडकर चौक पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने बताया कि संविधान दिवस के दिन से एक सप्ताह तक संविधान बचाओ अभियान और न्यायिक सुरक्षा अभियान के तहत मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौरव सिंह, महानगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजयपाल रावत, पूर्व विधायक शैलेंद्र बिष्ट, मदन मोहन शर्मा, दीपक जाटव, नंदकिशोर जाटव, रुकम पोखरियाल, प्रदेश महामंत्री दीप शर्मा,मनोज गुसाईं, मधु जोशी, विवेक तिवारी, पार्षद मनीष शर्मा, राकेश सिंह, ललितमोहन मिश्र, अरविंद जैन, चंदन पंवार, त्रिलोकीनाथ तिवारी, सोनू पांडेय आदि थे।

संविधान दिवस पर डॉ.भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल।

संविधान दिवस पर डॉ.भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed