फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Causeway can start smoothly today

काजवे निर्माण अंतिम चरण आज शुरू करते है यातायात

Sat, 11 Sep 2021 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Causeway can start smoothly today
डोईवाला। रानीपोखरी जाखन नदी में वैकल्पिक मार्ग का निर्माण देर शाम तक अंतिम चरण में आ जाने से रविवार से यातायात शुरू होने की अनुमान है। विभागीय टीम देर शाम तक निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटी रही।
विज्ञापन

शनिवार को मौसम ठीक रहने से लोक निर्माण विभाग की ओर से कॉजवे निर्माण के काम ने रफ्तार बनाए रखी। विभागीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, सभी कामों को लेकर नजर बनाए हुए थे। देर रात मौसम खराब होने से नदी का जलस्तर बढ़ने का अनुमान था। लेकिन जलस्तर कम रहने से कॉजवे निर्माण बेहद तेज गति से होता रहा। विभाग ने डाले गए ह्यूम पाइप के दोनों साइड को मजबूत बनाया। वैकल्पिक मार्ग पर भरान कर मजबूती के लिए ड्रेसिंग की। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि कॉजवे को तैयार करने का अंतिम चरण में है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो रविवार आज से कॉजवे से यातायात शुरू कराने की योजना है। बताया कि शनिवार को भी दिन भर यातायात सुचारू रहा। विभागीय स्तर पर सुचारू यातायात के लिए सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed