Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Traders met with the MLA and the Mayor to protest against the sealing drive

Rishikesh News: सीलिंग के विरोध में विधायक और मेयर से मिले व्यापारी

Sat, 21 Nov 2026 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Traders met with the MLA and the Mayor to protest against the sealing drive
नकरौंदा और हर्रावाला क्षेत्र में दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों व स्थानीय निवासियों ने डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला व देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल से मुलाकात की। उन्होंने छोटे व्यापारियों को सीलिंग की कार्रवाई से राहत दिलाने और उनके रोजगार को सुरक्षित रखने की मांग उठाई।
विज्ञापन


इस दौरान विधायक बृजभूषण गैरोला ने आश्वासन दिया कि छोटे व्यापारियों और प्रतिष्ठानों की समस्या को लेकर वह मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और क्षेत्रवासियों का पक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों को राहत दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान राहुल पंवार ने कहा कि एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई की आशंका से क्षेत्र में भय का माहौल है। इसी के विरोध में स्थानीय लोगों ने एकत्र होकर एमडीडीए के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में लोगों के घरों और दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद राहुल पंवार के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने मेयर सौरभ थपलियाल से भी मुलाकात की।

मेयर ने मामले को न्यायालय से जुड़ा बताते हुए कहा कि सरकार छोटे व्यापारियों और आम जनता को राहत दिलाने के लिए कोई रास्ता निकालने का प्रयास करेगी। उन्होंने व्यापारियों की समस्या पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। स्थानीय व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों से जल्द समाधान निकालने की मांग की ताकि छोटे दुकानदारों के रोजगार और परिवारों की आजीविका पर संकट न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed