{"_id":"619aa1c17963702c6f6d3354","slug":"cane-price-should-be-rs-450-quintal-rishikesh-news-drn396711553","type":"story","status":"publish","title_hn":"लागत के अनुरूप किसानों को नहीं मिल रहा है गन्ना मूल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लागत के अनुरूप किसानों को नहीं मिल रहा है गन्ना मूल्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुगर मिल का पेराई सत्र 2021-2022 सोमवार आज से शुरू हो रहा है। अभी तक सरकार ने नया गन्ना मुल्य घोषित नहीं किया। किसान लगातार गन्ना मूल्य घोषित करने के अलावा किसानों की मांग के अनुरूप 450 प्रति क्विंटल रखने की मांग लंबे समय से कर रहे है। किसान संगठनों के अलावा राजनीतिक दल भी गन्ना किसानों के साथ सुर से सुर मिलाकर 450 प्रति क्विंटल घोषित करने का दबाव सरकार पर बना रहे है। किसान बता रहे है कि प्रति वर्ष गन्ने की फसल की लागत बढ़ रही है। ऐसे में कम गन्ना मूल्य मिलने से गन्ना किसान हतोत्साहित हो रहा है। किसान चुनाव वर्ष में मनमाफिक गन्ना मूल्य घोषित होने की आस में है। कई किसानों ने कुछ तरह से अपनी बात रखी है।
खाद, बिजली, सिंचाई और श्रम मंहगा होता जा रहा है। जिससे फलस पर हर साल लागत बढ़ रही है। सरकार को गन्ना मूल्य निर्धारण करते समय इनका ध्यान रखना होगा। उत्तराखंड के गन्ना मूल्य को देखकर उत्तराखंड में घोषित करना उचित नहीं है।
गुरदीप सिंह, शेरगढ़।
गन्ना पेराई सत्र प्रारंभ होने से पहले किसानो को पता चल जाना चाहिए कि उन्हें कितना गन्ना मूल्य मिलेगा। सरकार को किसान की धरातलीय स्थिति का अवलोकन जरूरी करना चाहिए। वर्तमान में 450 की दर उचित रहेगी।
विज्ञापन
-ताजेन्द्र सिंह, माजरी ग्रांट।
- गन्ना किसानों को सरकार से उम्मीदें होती है। किसान पसीना बहाकर बेहतर पैदावार करता है। बावजूद इसके लागत के अनुरूप गन्ना मूल्य नहीं मिलने से हतोत्साहित हो रहा है।
-मनोज नौटियाल, अध्यक्ष गन्ना समिति।
- सरकार गन्ना मूल्य तय करते समय किसान से वार्ता नहीं करती है। आज गन्ने की फसल लेने में भारी लागत आ रही है। वाजिब दाम नहीं मिलने से किसानों की आर्थिकी खराब हो रही है। लिहाजा सरकार 450 प्रति क्विंटल नया गन्न मूल्य घोषित करे।
-सुरेन्द्र सिंह खालसा, धर्मूचक।
हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश आदि राज्यों ने गन्ना मूल्य घोषित कर दिया है। लेकिन अभी तक सरकार ने किसानों को नया गन्ना मूल्य नहीं बताया है। पेराई सत्र प्रारंभ होने से पहले सरकार को नया गन्ना मूल्य घोषित कर देना चाहिए। सरकार को नया गन्ना मूल्य तय करने के लिए स्थानीय किसानों से वार्ता करनी चाहिए।
-गुलशन अरोड़ा, वरिष्ठ किसान, डोईवाला।
शुगर मिल का आज से शुरू होगा पेराई सत्र
डोईवाला। शुगर मिल का नया गन्ना पेराई सत्र आज से प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए मिल प्रशासन की ओर से सभी जरूरी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। मिल के अधिशासी निदेशक राकेश शर्मा ने बताया कि सुबह 11.30 बजे मुख्य अतिथि गन्ना विकास और चीनी उद्योग मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत और विशेष अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल होंगे। बताया गया कि पेराई सत्र को शुरू कराने के लिए व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है।
शुगर मिल में किसान करेंगे विरोध
शुगर मिल के पेराई सत्र के शुरू होने के मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले गन्ना किसान नया गन्ना मूल्य घोषित नहीं करने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष ताजेन्द्र सिंह और किसान सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने अभी तक नया गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। जिससे किसानों में आक्रोश है। कहा कि पेराई सत्र शुभारंभ मौके पर किसान विरोध करेंगे। बताया कि किसान सुबह साढ़े नौ बजे शुगर मिल गेट के समक्ष एकत्रित होकर विरोध करेंगे।