फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   AIIMS administration honored 80 eye donor families

Rishikesh News: एम्स प्रशासन ने 80 नेत्रदाता परिवारों को किया सम्मानित

Thu, 12 Sep 2024 02:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
AIIMS administration honored 80 eye donor families
एम्स में 39वें नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े के तहत नेत्र रोग विभाग की ओर से नुक्कड़ नाटक, नेत्रदान व्याख्यान, नेत्रदान जनजागरूकता वार्ता, वॉकथॉन व नेत्रदाता सम्मान समारोह आदि आयोजित किए गए। सम्मान समारोह में 80 नेत्रदाता परिवारों के सदस्यों को एम्स संस्थान की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि नेत्रदान से बढ़कर कोई दूसरा दान नहीं है। उन्होंने नेत्रदाता परिवारों का अपने दिवंगत परिजनों के नेत्रदान कराने के संकल्प को पूरा करने के लिए आभार जताया। कहा कि इस कार्य से नेत्र ज्योति विहीन लोग भी ईश्वर की बनाई हुई दुनिया को साक्षात देख सकेंगे।
विज्ञापन




चिकित्सा अधीक्षक एवं नेत्ररोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि वर्ष 2019 में स्थापित एम्स के नेत्र कोष में अब तक 920 लोगों का नेत्रदान हुआ है जबकि 540 लोगों को अब तक एम्स द्वारा कॉर्निया प्रत्यारोपण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 172 कॉर्निया उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत नेत्र सर्जन को वितरित किए गए हैं। आई बैंक की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. नीति गुप्ता ने बताया कि आई बैंक में नेत्रदान कराने में ऋषिकेश नगर अव्वल रहा है। पखवाड़े में 310 लोगों ने नेत्रदान महादान का संकल्प लिया है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्रेया वर्मा व डॉ. शाश्वत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed