फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After watching shooting of Akshay Kumar Kishore turned out to be a hero started doing this wrong thing

हीरो बनने की दीवानगी : अक्षय कुमार की शूटिंग देख किशोर को हीरो बनने का चढ़ा ऐसा जुनून... वह करने लगा यह गलत काम

Sat, 05 Mar 2022 10:20 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 05 Mar 2022 10:20 AM IST
सार

ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि चीता पुलिस किशोर को श्यामपुर चौकी ले आई। पुलिस ने किशोर के परिजनों से संपर्क किया। आखिरकार पुलिस ने किशोर वैभव नौटियाल को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
After watching shooting of Akshay Kumar Kishore turned out to be a hero started doing this wrong thing
थाने में अपने परिजनों के साथ मौजूद किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड की चकाचौंध से प्रभावित होकर हीरो बनने कि चाह लेकर मुंबई के लिए निकला किशोर श्यामपुर पहुंच गया। अकेले घूमते किशोर को देखकर चीता पुलिस को शक हुआ। जब पुलिस ने पूछताछ की तो किशोर ने पूरी कहानी बयां कर दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


अक्षय कुमार की शूटिंग देखने के बाद हीरो बनने का चढ़ा जुनून 
देहरादून के किशनपुर जाखन, थाना राजपुर निवासी वैभव नौटियाल मसूरी में अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग देखने गया था। किशोर शूटिंग को देखकर इतना प्रभावित हुआ कि उसके सिर पर हीरो बनने का जुनून सवार हो गया। फिर क्या था किशोर मसूरी से सीधा मुंबई के लिए रवाना हो गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Ukraine Crisis : 100 फीसदी उपस्थिति की बाध्यता के चलते युद्ध शुरू होने तक यूक्रेन में ही फंसे रहे छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसो की कमी के चलते लोगों से मांगने लगा रुपये
किशोर को पास मुंबई जाने के लिए रुपए नहीं थे। वह पहले ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में रहता था। मसूरी से पहले वे सीधा श्यामपुर पहुंचा और यहां लोगों से 500 रूपये मांगने लगा। इस दौरान क्षेत्र में गश्त कर रही चीता पुलिस की टीम की नजर किशोर पर पड़ी। जब पुलिस ने किशोर से बात की तो उसने शूटिंग देखकर हीरो बनने के लिए मुंबई जाने की बात पुलिस को बता दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed