फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   After expansion of platform and track of the railway

Rishikesh News: ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म और ट्रैक का विस्तारीकरण शुरू

Sun, 29 Oct 2023 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
After expansion of platform and track of the railway
Iलंबी गाड़ियों के लिए तैयार किया जा रहा प्लेटफार्म
विज्ञापन

I

Iवर्तमान में 16 बोगी की गाड़ियों का हो रहा संचालनI

ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण का काम शुरू हो गया है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, ट्रैक विस्तारीकरण के बाद यहां से लंबी ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने रेलवे स्टेशन से आगे सड़क पर एंगल लगाकर प्लेटफार्म निर्माण का काम शुरू कर दिया है।
योगनगरी रेलवे स्टेशन बनने के बाद ऋषिकेश रेलवे स्टेशन की पहचान कम हो गई थी। प्लेटफार्म छोटा होने के कारण यहां पर बड़ी ट्रेन नहीं आ पाती थी। वर्तमान में रेलवे स्टेशन से तीन ट्रेन हेमकुंड एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, बाड़मेर एक्सप्रेस का संचालन होता है। दो लोकल ट्रेन भी चलती हैं।
विज्ञापन




यह ट्रेन 16 बोगी वाली हैं। जबकि योगनगरी रेलवे स्टेशन पर 22 बोगी वाली ट्रेनों का संचालन होता है। ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म बड़ा न होने के कारण यहां से पर बड़ी ट्रेनें नहीं आ पाती थी। ऐसे में रेलवे मुरादाबाद मंडल की ओर से रेलवे स्टेशन का विस्तारीकरण का फैसला लिया गया था। पहले चरण में प्लेटफार्म और ट्रैक बनाने का काम किया जा रहा है। जिसमें ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से हरिद्वार की ओर से 150 मीटर ट्रैक और रेलवे स्टेशन से ग्रेफ कार्यालय की ओर से 100 मीटर लंबा ट्रैक बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक और प्लेटफार्म बनने में करीब तीन महीने का समय लगेगा। उसके बाद रेलवे इंजीनियरिंग विभाग (विद्युत) की ओर से ट्रैक के ऊपर बिजली की लाइन बिछाई जाएगी। विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद, रेलवे टेलीकॉम विभाग की ओर से सिग्नल का काम किया जाएगा।



Iहरिद्वार से लगती थी अतिरिक्त बोगीI
ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म लंबा न होने से यहां से 21-22 बोगी वाली ट्रेनों का संचालन नहीं होता पाता। ऐसे में इस रेलवे स्टेशन से 16 बोगी वाली ट्रेनों का संचालन किया जाता है। यहां से संचालित होने वाली ट्रेनों पर हरिद्वार से अतिरिक्त बोगी जोड़ी जाती हैं।



I
I

Iऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर बड़ी बोगी की ट्रेनों को लाने के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म को लंबा किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन से दोनों ओर कुल 250 मीटर लंबा प्लेटफार्म और ट्रैक बनाया जाएगा। ट्रैक बनने के अन्य विभाग विद्युतीकरण और सिग्नल का काम करेंगे। लंबा प्लेटफार्म होने के कारण ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से ज्यादा बोगी वाली गाड़ियां संचालित हो सकेंगी।
I

I- आशु शर्मा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (वर्क) हरिद्वारI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed