{"_id":"5c5c9259bdec22739402ac48","slug":"201549570649-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विजय व अंजलि प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विजय व अंजलि प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। संकुल स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में रायवाला क्षेत्र के कुल 11 राजकीय प्राइमरी व जूनियर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बृहस्पतिवार को राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय खांडगांव परिसर में रायवाला संकुल केंद्र पर सपनों की उड़ान प्रतियोगिता आयोजित की गई। संकुल प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि रायवाला क्षेत्र के सभी 11 शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने निबंध, वाद विवाद, नुक्कड़ नाटक, फैंसी ड्रेस, सपनों के चित्र, लोक नृत्य, कविता पाठ, प्रेरक गीत सहित कुल दस विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
प्रतियोगिता प्राइमरी व जूनियर दो वर्गों में आयोजित की गई, इसमें प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विजय प्राइमरी स्कूल हरिपुरकलां और अंजली जूनियर स्कूल रायवाला प्रथम स्थान पर रहे। इसके अलावा शिक्षा के अधिकार पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता खूब पढ़ो, खूब बढ़ो के जरिये संदेश दिया गया। इसमें गौहरीमाफी विद्यालय प्रथम और खांडगांव विद्यालय दूसरे स्थान पर रहे। मोबाइल विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता में हरिओम गौहरीमाफी प्रथम और प्याली रायवाला दूसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर कुसुम गैरोला, सरिता भटट, ममता रानी, रेखा साहू, सुरेंद्र सिंह रावत, मायाराम रयाल आदि उपस्थित रहे।