{"_id":"56f9451b4f1c1b1b73f002b8","slug":"removed-mla-have-y-category-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्खास्त बागियों को मिली 'Y श्रेणी' की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्खास्त बागियों को मिली 'Y श्रेणी' की सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 28 Mar 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
हरक सिंह रावत
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरीश रावत सरकार को गिराने में अहम् भूमिका निभाने वाले बर्खास्त बागियों को केंद्र सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध करा दी है। केंद्र ने जान की सुरक्षा को खतरा जताए जाने के बाद उन्हें अर्द्धसैनिक बल उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन
आवास पर एक चार की गारद के साथ प्रत्येक बागी के लिए पर्सनल सिक्योरिटी अधिकारी उपलब्ध कराया है। हरीश रावत सरकार के खिलाफ बगावत कर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, हरक सिंह रावत, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, प्रदीप बत्रा, शैलारानी रावत, शैलेंद्र मोहन सिंघल, सुबोध उनियाल, अमृता रावत, उमेश शर्मा उर्फ काऊ रणनीति के तहत भाजपा विधायकों के साथ दिल्ली रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
बागियों की विधानसभा सदस्यता समाप्त
जाते समय यह लोग राज्य सरकार की तरफ से उपलब्ध गनर वापस कर गए थे। प्रदेश की सियासत में एक के बाद एक आए भूचाल में राष्ट्रपति शासन लगने के साथ उनकी विधानसभा सदस्यता भी समाप्त हो गई।
विज्ञापन
बदले हालातों में बर्खास्त बागियों की सुरक्षा को खतरा था। उन्होंने राज्य सरकार के बजाय केंद्र सरकार से सुरक्षा मांगी थी। बागियों के घरों पर एक हेड कांस्टेबिल और तीन जवानों की गारद उपलब्ध कराई गई है। आठ-आठ घंटे की ड्यूटी के लिए पीएसओ प्रत्येक बागी के साथ रहेगा।