{"_id":"56f60c214f1c1bfc0af14d3c","slug":"religious-events-related-news-in-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सात लाख श्रद्धालु करेंगे झंडे जी का आरोहण,उमड़ेगा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लाख श्रद्धालु करेंगे झंडे जी का आरोहण,उमड़ेगा आस्था का सैलाब
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:07 AM IST
सार
- देश के अलग-अलग हिस्सों से संगतों के पहुंचने का क्रम हुआ तेज
- 28 मार्च को होने वाले कार्यक्रम के लिए सजाया गया दरबार साहिब
विज्ञापन
श्रद्धालु
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री गुरु राम राय जी के 369वें जन्म दिवस के अवसर पर करीब सात लाख श्रद्धालु पवित्र झंडे जी का आरोहण करेंगे। 28 मार्च को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए देशभर से संगतों के पहुंचने का क्रम तेज हो गया है।
विज्ञापन
ध्वज दंड आरोहण कार्यक्रम के लिए दरबार साहिब परिसर को सजाया गया है। इस वर्ष रोपड़ (पंजाब) के बहादुर सिंह को ध्वज दंड पर दर्शनी गिलाफ लगाने का गौरव मिलेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को दरबार साहिब के प्रवक्ता पंडित राम लखन गैरोला ने पत्रकारों को बताया कि पिछले 339 वर्षों से प्रत्येक वर्ष होली के पांच दिन बाद ध्वज दंड का आरोहण किया जा रहा है। इसके लिए संगतों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
दर्शनी गिलाफ के बाद दरबार साहिब में मत्था टेकेगी संगत
सोमवार को सुबह सबसे पहले झंडे जी को उतारा जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु ध्वज दंड को दूध, दही, घी और गंगा जल से स्नान कराएंगे। स्नान के बाद दंड पर सादे गिलाफ चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी। बाद में शनील और अंत में दर्शनी गिलाफ चढ़ाया जाएगा। मंगलवार को संगत दरबार साहिब में मत्था टेकेगी।
सप्तमी (बुधवार) को नगर परिक्रमा का कार्यक्रम होगा। सहारनपुर चौक से कांवली रोड, तिलक रोड, घंटाघर, रीठा मंडी, गुरु राम राय पब्लिक स्कूल भंडारी बाग से होते हुए परिक्रमा समाधि स्थल पर पहुंचेगी। यहां संगत को पगड़ी और प्रसाद दिया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी, विष्णु कुमार नौटियाल, ओएसडी आरपी डोभाल, और एचपी भट्ट समेत अन्य मौजूद रहे।
साल 2021 तक दर्शनी गिलाफ की बुकिंग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
श्रद्धालु
- फोटो : amar ujala
दरबार साहिब के समन्वयक बीपी सकलानी ने बताया कि इस वर्ष 40 सादे गिलाफ, 20 शनील गिलाफ और एक दर्शनी गिलाफ चढ़ाया जाएगा। अभी तक वर्ष 2021 तक के लिए दर्शनी गिलाफ की बुकिंग हो गई है। साल 2039 तक के लिए शनील के गिलाफ की भी बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि शनील गिलाफ के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।
सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
दरबार साहिब के ओएसडी आरपी डोभाल ने बताया कि लाखों की भीड़ को संभालने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे।
दरबार साहिब में पुलिस बल की तैनाती के अलावा लोकल थाना भी बनाया जाएगा। साथ ही 30 सीसीटीवी कैमरा, चार मैटल डिटेक्टर, चार हैंड मैटल डिटेक्ट और एक पॉकेट डिटेक्टर की भी व्यवस्था की गई है।