फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   ramlila by projector

जमाने के साथ हाईटेक हो गए भगवान श्रीराम

Tue, 08 Oct 2013 12:34 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 08 Oct 2013 12:34 PM IST
विज्ञापन
ramlila by projector

आज हर क्षेत्र में हाईटेक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में श्रीनगर में श्रीराम की लीला दिखाई जा रही है।

विज्ञापन


प्रोजेक्टर से देख रहे राम लीला
चार सालों से रामलीला का मंचन नहीं देख पा रहे बागवान क्षेत्र के लोग इस बार प्रोजेक्टर के माध्यम से भगवान श्रीराम की लीलाओं को देख रहे हैं। गांव में श्रीराम सेवा समिति की ओर से प्रोजेक्टर के माध्यम से रामानंद सागर की रामायण ग्रामीणों को दिखाई जा रही है।

तत्कालीन रामलीला समिति के अध्यक्ष मकान सिंह लिंगवाल ने बताया कि आयोजन में सहयोग के अभाव में रामलीला का मंचन बंद किया गया है।

अब समिति ने इस वर्ष दशहरे पर रामलीला के प्रदर्शन का निर्णय लिया, लेकिन इसमें कई दिनों तक रियाज से लेकर सेट आदि की व्यवस्था नहीं होने की वजह से प्रोजेक्टर के माध्यम से रामानंद सागर की रामायण का प्रतिदिन दो घंटे प्रसारण किए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


उचित माध्यम
कार्यक्रम संयोजक गणेश भट्ट ने बताया कि कम खर्चे और समय में रामलीला को दर्शकों के समक्ष रखने का यह उचित माध्यम लगा। आयोजन में ऋषि वल्लभ कुकरेती, नीरज कुमार शर्मा, ओमप्रकाश बलूनी, महेश भट्ट, विनोद रौथाण, दिनेश भट्ट आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed