उत्तराखंडः मौसम ने मारी पलटी, बदरी-केदार में हुई बर्फबारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को अचानक उत्तराखंड में मौसम ने पलटी मार ली। राजधानी देहरादून में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई तो बदरी-केदार सहित उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। मौसम के इस बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से कुछ निजात मिली।
केदारनाथ में दोपहर बाद शाम पांच बजे तक हल्की बर्फबारी हुई। जिसके बाद आसमान में घने बादल छा गए। इधर, रुद्रप्रयाग सहित निचले इलाकों में दिनभर सूरज और बादलों की आंखमिचौनी होती रही। दोपहर बाद कुछ देर तेज हवा भी चली, लेकिन बाद में मौसम सुहावना हो गया।
चमोली जनपद में बुधवार को दोपहर बाद बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रूद्रनाथ के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। बदरीनाथ धाम परिसर में भी आंशिक बर्फबारी हुई। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना बनी हुई थी, लेकिन जोशीमठ क्षेत्र में थोड़ी बूंदाबांदी हुई तथा अन्य क्षेत्रों में मौसम यथावत बना रहा।
मौसम की आंखमिचौनी, सुबह बूंदाबांदी फिर धूप
रुड़की शहर और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से शाम तक मौसम की आंखमिचौनी जारी रही। दिन निकलने के साथ आसमान में बादल छाए रहे। सात बजे के करीब हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन दस बजे के बाद धूप निकल गई। दोपहर बाद फिर आसमान में बादल छा गए और शाम तक बादलों की आंखमिचौनी चलती रही, हालांकि बारिश नहीं हुई।
दोपहर बाद चटख धूप खिली
मसूरी नगर में बुधवार को मौसम ने बार-बार करवट बदली। तड़के हल्की बारिश हुई। फिर धूप खिली। दोपहर में झमाझम बारिश और ओले गिरे। बारिश और ओले का पर्यटकों ने जमकर मजा लिया। मगर स्थानीय की परेशानी बढ़ी। वहीं दोपहर बाद चटख धूप खिलने पारा बढ़ गया।
सुबह से लेकर दोपहर तक गिरने से लोगों के बदन पर गरम कपड़े लदे हुए थे। मगर चटख धूप खिलने के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। नगर मे बीते कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से निजात मिल गई है। बारिश और ओलावृष्टि के दौरान मालरोड पर पर्यटकों ने जमकर आनंद लिया।