फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   political calculus Will change the Mussoorie.

शक्तिमान प्रकरण से बदलेगा मसूरी का सियासी गणित!

Sat, 19 Mar 2016 05:32 PM IST
अनिल चन्दोला/अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 19 Mar 2016 05:32 PM IST
सार

- विधायक गणेश जोशी के राजनीतिक भविष्य को लेकर कई आशंकाएं
- शक्तिमान प्रकरण के बाद अब विधायक का टिकट कटने की संभावना 
- प्रकरण से राजनीतिक समीकरण बदलने तय 

विज्ञापन
political calculus Will change the Mussoorie.
विधायक गणेश जोशी - फोटो : file photo

विस्तार

शक्तिमान प्रकरण में गिरफ्तारी और राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में छीछालेदर होने के बाद मसूरी विधायक गणेश जोशी के राजनीतिक भविष्य को लेकर तमाम तरह की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इमेज को लेकर बेहद संजीदा रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में कार्रवाई कर सकते हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी संगठन पर कार्रवाई का दबाव बन रहा है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी प्रकरण का सियासी आंकलन करने में जुटे हुए हैं। वर्ष 2007 में हुए दूसरे विधानसभा चुनाव में गणेश जोशी ने राजपुर रोड विधानसभा सीट से हीरा सिंह बिष्ट को शिकस्त दी।
विज्ञापन


गणेश जोशी को 24449 और कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट को 20876 वोट मिले। साल 2012 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान परिसीमन के बाद राजपुर विधानसभा सीट को सुरक्षित घोषित कर दिया गया। इसके बाद गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा से टिकट की दावेदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगो के बीच बेहद लोकप्रिय है विधायक गणेश जोशी

political calculus Will change the Mussoorie.
‌विधायक गणेश जोशी - फोटो : file photo

भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे जोशी ने कांग्रेस के जोत सिंह गुनसोला को करीब दस हजार वोटों के अंतर से शिकस्त देकर जीत दर्ज की। 

क्षेत्र के लोगों के बीच खासे लोकप्रिय गणेश जोशी को आगामी विधानसभा चुनावों में भी पार्टी टिकट का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था। लेकिन शक्तिमान प्रकरण के बाद अब उनका टिकट कटने की संभावना जताई जा रही है।

पिछले लंबे समय से टिकट की दावेदारी कर रहे कई कार्यकर्ताओं को गणेश जोशी के विधानसभा सीट बदलने के कारण निराश होना पड़ा था। अब वही कार्यकर्ता रास्ता साफ होने की उम्मीद पाल रहे हैं।

वहीं कांग्रेस भी इसे चुनाव के लिहाज से फायदेमंद मान रही है। हालांकि पूरे प्रकरण के चलते विधानसभा सीट का सियासी गणित गड़बड़ाना तय माना जा रहा है। 

यह मामला केवल राजनीतिक नहीं है। इसमें पशु क्रूरता वाला एंगल जुड़ने से ज्यादा असर पड़ेगा। गणेश जोशी को इस घटना का राजनीतिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। कांग्रेस अगर मामला संभाल सके तो फायदे में रह सकती है। कुल मिलाकर इस प्रकरण से राजनीतिक समीकरण बदलने तय हैं। 
- डा. अजय सक्सेना, राजनीतिक विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed