फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   police arrested BJYM leader in horse beaten up case.

शक्तिमान पर हमले का आरोपी भाजयुमो नेता गिरफ्तार, कई जगह दबिश

Thu, 17 Mar 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Mar 2016 09:22 PM IST
सार

  • भाजयुमो नेता को हल्द्वानी से किया गिरफ्तार।
  • दून में जोगेंद्र पुंडीर पुलिस को चकमा देकर फरार।
  • विधायक गणेश जोशी के बयान लेने की तैयारी शुरू।

विज्ञापन
police arrested BJYM leader in horse beaten up case.
घोड़े पर हमला करते भाजपाई। - फोटो : file photo

विस्तार

भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस के घोड़े ‘शक्तिमान’ की टांग तोड़ने के मामले में चिह्नित भाजपा नेताओं की तलाश में बृहस्पतिवार को प्रदेश भर में पुलिस दबिश चलती रही। हल्द्वानी से भाजयुमो नेता प्रमोद बोरा को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दून में जोगेंद्र पुंडीर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

विज्ञापन


कार्रवाई के विरोध में भाजपाइयों ने हंगामा कर जाम भी लगाया। तीसरे आरोपी की तलाश में बालावाला में दबिश दी गई लेकिन वो फुटेज के आधार पर बेकसूर पाया गया। विवेचक ने आरोपी बनाए गए भाजपा के मसूरी विधायक गणेश जोशी के बयान लेने की तैयारी शुरू कर दी है। विधानसभा सत्र चलने के कारण नोटिस जारी करने से पहले विधिक राय ली जा रही है।
विज्ञापन


14 मार्च को भाजपा के विधानसभा कूच के दौरान रिस्पना पुल बैरियर पर हुए बवाल के दौरान पुलिस के घोडे़ ‘शक्तिमान’ के बाएं पैर की हड्डी टूट गई थी। पुलिस की तरफ से दर्ज पहले मुकदमे में ‘शक्तिमान’ का पैर तोड़ने के मामले में मसूरी क्षेत्र के भाजपा विधायक गणेश जोशी और उनके समर्थक नामजद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी ने खुद दिए कार्रवाई के आदेश

police arrested BJYM leader in horse beaten up case.
दबिश के व‌िरोध में प्रदर्शन करते भाजपाई। - फोटो : sanjay negi

विकासनगर तहसीलदार की जिप्सी तोड़फोड़ का दूसरा अभियोग अज्ञात भाजपाइयों पर पंजीकृत हुआ। हंगामे के बीच पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर अभी तीन भाजपाइयों को चिह्नित किया।

इनमें हल्द्वानी के भाजयुमो के विभाग संयोजक प्रमोद बोरा, देहरादून के जीएमएस रोड निवासी जोगेंद्र पुंडीर और बालावाला का खुरोला शामिल है। पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग की जांच की तो पाया कि शक्तिमान पर लगाम खींचने वाला कमलुआगांजा निवासी भाजपा नेता प्रमोद बोरा है। डीजीपी ने एसएसपी स्वीटी अग्रवाल को कार्रवाई के लिए फोन किया था। आदेश मिलने के बाद एसओजी की टीम सक्रिय हो गई।

सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी अशोक राठौड़ की अगुवाई में टीम ने रामनगर के पीरूमदारा में भाजयुमो नेता प्रमोद बोरा को हिरासत में लिया। पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिलने पर कोई भाजपा नेता सामने नहीं आया। देहरादून पुलिस आरोपी को ले आई।

वीडियो फुटेज से चिह्नित किए गए तीन आरोपी: एसएसपी

police arrested BJYM leader in horse beaten up case.
घोड़े पर हमला करते बीजेपी ‌विधायक गणेश जोशी - फोटो : file photo
वहीं देहरादून में जीएमएस रोड स्थित भाजपा कार्यकर्ता जोगेंद्र पुंडीर की तलाश में उसके घर पर दबिश दी गई लेकिन वह चकमा देकर निकल गया। कुछ देर में मौके पर एकत्र हुए भाजपाइयों ने हंगामा किया। तीसरे आरोपी की तलाश में बालावाला में दबिश दी गई। संदिग्ध को उठा भी लिया लेकिन जांच में वीडियो फुटेज से उसका मिलान नहीं हो पाया।

वीडियो फुटेज के आधार पर चिह्नित आरोपियों की तलाश में दबिश चल रही है। फिलहाल हल्द्वानी से प्रमोद बोरा की गिरफ्तारी हुई है। जल्द ही विधायक गणेश जोशी को बयान देने के लिए बुलाया जाएगा। विवेचना में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-डॉ. सदानंद दाते, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed