फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   youths staged a procession in the paper leak case in pithoragarh

UKSSSC Paper Case: पेपर बाहर आने से नाराज युवाओं ने निकाला जुलूस, कहा- सरकार ने हमारा भविष्य बर्बाद कर दिया,

Thu, 25 Sep 2025 04:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 25 Sep 2025 04:45 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में नाराज युवाओं ने कहा कि सरकार की नकल विरोधी बयानबाजी के बावजूद लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, जिससे उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने इसे मजबूरी में उठाया गया कदम बताया।

 

विज्ञापन
youths staged a procession in the paper leak case in pithoragarh
पेपर लीक मामले में नाराज युवाओं ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर सेंटर से बाहर भेजने के मामले में नाराज सैकड़ों युवाओं की भीड़ बृहस्पतिवार को सड़कों पर उतरी। युवाओं ने पेपर चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए नगर में जुलूस निकालते हुए सरकार, सीएम और आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सीएम और सरकार सशक्त नकल विरोधी कानून बनाने की बात कर रहे हैं लेकिन प्रदेश में हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है। पेपर लीक होने से हमारा भविष्य बर्बाद हो गया है। युवाओं ने कहा कि सड़कों पर उतरना हमारा शौक नहीं मजबूरी बन गया है।

विज्ञापन

जिले भर के युवाओं ने नगर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए कलक्ट्रेट तक सरकार और चयन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद युवा कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गए। युवाओं ने कहा कि प्रदेश में नकल विरोधी कानून बनाकर वाहवाही लूटी गई। इस कानून को दरकिनार कर नकल माफिया हर बार पेपर लीक कर हमारी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं।

विज्ञापन

हमारे परिजन अभावों में हमें पढ़ा रहे हैं लेकिन पेपर बाहर आने से हमारी मेहनत बेकार हो रही है। इसके बाद भी सीएम धामी, भाजपा नेता और आयोग के अधिकारी पेपर के सिर्फ तीन पन्ने लीक होने की बात कर हमें धोखा दे रहे हैं। इन्हें मालूम होना चाहिए कि सिर्फ आधे नंबर से भी कई युवा भर्ती में सफल होने से रह जाते हैं। इससे साफ है कि यह भर्ती सिर्फ नेताओं और आयोग के चहेतों के लिए कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने आयोग के हर कर्मचारी को बदलकर अब तक हुए सभी पेपर बाहर आने के मामलों की सीबीआई जांच की मांग की। कहा कि यदि सरकार और सीएम ने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच के आदेश जारी नहीं किए तो प्रदेश भर में युवा उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

बोले युवा

परिजनों ने मुझे अभावों में जिला मुख्यालय भेजकर पढ़ाया। उम्मीद थी कि इस भर्ती परीक्षा में सफल होकर अपने माता-पिता का सपना पूरा करुंगी। पेपर लीक होने से पूरी मेहनत पर पानी फिर गया है। - पूजा, मुनस्यारी

जिस तरह हर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं, ऐसे में मेहनत करने के बाद भी सफलता मिलने की उम्मीद नहीं है। लगता है ये भर्तियां सिर्फ नेताओं के चहेतों को नौकरी देने के लिए कराई जा रही हैं। - भावना बिष्ट, नाचनी

सीएम, नेता और आयोग के अधिकारी पेपर के सिर्फ तीन पन्ने लीक होने की बात कर रहे हैं। आधे नंबर से भी अभ्यर्थी सफल नहीं हो पाता है। ऐसी बात कर सभी बेरोजगारों को धोखा दे रहे हैं। - पूजा चुफाल, नाचनी

युवाओं के साथ धोखा करने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। आयोग के अधिकारियों को बदलना चाहिए। यदि यही हालात रहे तो मेहनत करने वाले युवाओं को कभी सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती। - बृजेश, पिथौरागढ़

बेड़ीनाग में युवाओं ने की सीबीआई जांच की मांग
पेपर लीक मामले में छात्र-छात्राओं, बेरोजगार युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने नगर में प्रदर्शन किया। लोनिवि अतिथि गृह से शहीद चौक तक जुलूस निकाला गया। युवाओं ने भाजपा सरकार पर बेरोजगार विरोधी होने का आरोप लगाया। साथ ही पेपर दोबारा कराए जाने और मामले की सीबीआई जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका। वहां कामाक्षा पाटनी, पल्लवी रौतेला, रश्मि कार्की, भावना बोरा, अंजली कोश्यारी, गीता महरा, सोनी उपाध्याय, मनीषा धारियाल, कुलदीप भंडारी, रोहित भंडारी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed