फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Workers fixing the line in jaunty

जैंती में लाइन ठीक कर रहा श्रमिक करंट से झुलसा

Fri, 07 Jun 2019 11:51 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन जैंती (अल्मोड़ा)।
जैंती (अल्मोड़ा)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 07 Jun 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Workers fixing the line in jaunty
करेंट से झुलसे श्रमिक का जैंती अस्पताल में उपचार करते डाक्टर। - फोटो : अमर उजाला
 जैंती पावर हाउस कर्मी की लापरवाही से बिजली लाइन चालू कर देने से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जैंती के समीप शुक्रवार दिन में पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा 25 वर्षीय ठेका श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया। करंट लगने से श्रमिक करीब पंद्रह मिनट पोल पर ही लटका रह गया। बाद में लाइन बंद करवाकर श्रमिक को पोल से उतरकर स्थानीय ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैंती पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद श्रमिक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हल्द्वानी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र की बिजली लाइन की देखरेख का कार्य ठेकेदार के अधीन है। खराबी आने पर ठेकेदार के अधीन कार्य करने वाले श्रमिक लाइनों को दुरुस्त करते हैं। बृहस्पतिवार देर सायं तूफान आने से बक्सावड़ न्याय पंचायत के अंतर्गत के गांवों की बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं और रातभर बिजली गुल रही।  शुक्रवार सुबह दस बजे ठेकेदार के अधीन काम करने वाले नवीन नेगी, दीपक सिंह और प्रकाश सिंह नेगी जैंती पावर हाउस से शटडाउन लेकर जीजीआईसी जैंती के पास क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने के चले गए।
विज्ञापन


तल्लाकोट उडियारी गांव निवासी प्रकाश नेगी (25) पुत्र अमरनाथ सिंह लाइन ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा, जबकि दोनों साथी नीचे खड़े थे। जैंती पावर हाउस से करीब 11:30 बजे अचानक लाइन चालू कर दी गई। जिससे लाइन ठीक कर रहा प्रकाश नेगी करंट लगने से पोल पर ही लटक गया और गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और जैंती पावर हाउस में सूचना दी। करीब पंद्रह मिनट बाद लाइन काटी गई।  इसके बाद प्रकाश नेगी को रस्सों के जरिये पोल से नीचे उतारकर स्थानीय ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैती उपचार के लिए ले गए। डॉ. पवन कुमार ने झुलसे प्रकाश नेगी का उपचार किया। उन्होंने बताया कि प्रकाश नेगी करीब 50 से 60 फीसदी झुलस गया है। डॉक्टरों ने उपचार के लिए प्रकाश को हल्द्वानी रेफर कर दिया है। परिजन ही उपचार के लिए घायल श्रमिक को हल्द्वानी ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार और विभागीय अधिकारी नहीं पहुंचे
जैंती (अल्मोड़ा)। ठेका श्रमिक के करंट से झुलसने के बाद ठेकेदार और विभागीय अधिकारी उसका हाल तक पूछने नहीं पहुंचे। इस पर क्षेत्र के लोगों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए आक्रोश जताया है।


विद्युत विभाग कराएगा मामले की जांच
अल्मोड़ा। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि घायल श्रमिक को उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाया गया है। उनके साथ शहरफाटक से अवर अभियंता दिनेश कुमार को भेजा गया है। मामले की रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता रानीखेत को भेजी जा रही है। एसई के स्तर से मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी। जांच में जो भी कार्मिक दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कारवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed