Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women will not receive treatment at the 750-crore medical college

Pithoragarh News: 750 करोड़ के मेडिकल कॉलेज में महिलाओं को नहीं मिलेगा इलाज

Sat, 31 Oct 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 31 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Women will not receive treatment at the 750-crore medical college
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के दावे कर बने मेडिकल कॉलेज का भले ही दिवाली के तुरंत बाद संचालन शुरू होगा लेकिन 750 करोड़ के इस मेडिकल कॉलेज में सीमांत जिले की तीन लाख की महिला आबादी का बेहतर इलाज मिलने का इंतजार खत्म नहीं होगा। ऐसा इसलिए कि मेडिकल कॉलेज में महिला रोग विशेषज्ञ तैनाती नहीं लेंगी। ऐसे में फिलहाल यह मेडिकल कॉलेज महिलाओं के काम नहीं आएगा।
विज्ञापन

चंडाक के मोस्टमानू में 750 करोड़ रुपये से मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया गया है। दिवाली के बाद एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होने के साथ ही इसमें और इसके अधीन बेस अस्पताल में मरीजों का इलाज भी शुरू होगा।
विज्ञापन

फैकल्टी के रूप में विशेषज्ञ मरीजों का इलाज करने के साथ ही छात्रों को डॉक्टरी का ज्ञान भी बांटेंगे। हैरानी है कि मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई तो शुरू होगी लेकिन सीमांत जिले की महिलाओं को इलाज नहीं मिलेगा। ऐसा इसलिए कि मेडिकल कॉलेज का बगैर महिला रोग विशेषज्ञ के ही संचालन होगा। दरअसल करीब दो महीने पूर्व शासन से मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में एक महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती के निर्देश जारी हुए थे। बमुश्किल संबंधित विशेषज्ञ तैनाती लेने मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। तैनाती लेते ही उन्होंने कॉलेज की तरफ मुड़कर नहीं देखा और मेडिकल लीव पर चले गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन का साफ तौर पर कहना है अब संबंधित विशेषज्ञ के आने की संभावना लगभग शून्य है। ऐसे में साफ है कि इतने बड़े मेडिकल कॉलेज में संचालन के बाद भी सीमांत की महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं मिलने के लिए और इंतजार करना होगा।
----------------
मेडिकल कॉलेज में नहीं होंगे ऑपरेशन
मेडिकल कॉलेज का भले ही जल्द संचालन शुरू होगा लेकिन बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के जिन दावों के साथ यह खुला है वे परवान नहीं चढ़ सकेंगे। मेडिकल कॉलेज और इसके अधीन बेस अस्पताल में जनरल सर्जरी की सुविधा भी फिलहाल नहीं मिलेगी। मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में आधुनिक ओटी तैयार है जो सर्जन का इंतजार कर रही है। अब तक सर्जरी विभाग में किसी भी फैकल्टी की तैनाती नहीं हो सकी है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन भी नहीं हो सकेंगे।
-----------------
85 के सापेक्ष सिर्फ 22 फैकल्टी तैनात
मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के रूप में विशेषज्ञों की तैनाती नहीं हो सकी है। कॉलेज में महिला, बाल रोग, ईएनटी, सर्जरी सहित अन्य विभागों में 85 फैकल्टी की जरूरत है। तमाम प्रयासों के बाद भी अब तक सिर्फ 22 फैकल्टी कॉलेज को मिली है। ऐसे में साफ है कि विद्यार्थियों को अधूरी फैकल्टी के साथ कुशल डॉक्टर बनने की राह में आगे बढ़ना होगा तो सीमांत के लोगों को बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद में विशेषज्ञों की तैनाती का इंतजार करना पड़ेगा।

--------------
मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की तैनाती के प्रयास हो रहे हैं। लगातार नई फैकल्टी की तैनाती हो रही है। महिला रोग विभाग में प्रोफेसर के तैनाती लेने की संभावना कम है। उनकी जगह जल्द नई फैकल्टी की तैनाती होगी। समय के साथ मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। -डॉ. एके सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article