फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   will study in excellent schools on the lines of CBSE

डीडीहाट, नारायणनगर के जीआईसी बने अटल उत्कर्ष विद्यालय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
will study in excellent schools on the lines of CBSE
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सरकारी विद्यालयों को पब्लिक स्कूलों के समकक्ष पहुंचाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने हर विकासखंड में कुछ सरकारी इंटर कॉलेजों को अंग्रेजी माध्यम से जोड़ते हुए अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनाया है। तहसील के डीडीहाट, नारायणनगर और जौरासी के जीआईसी को अटल उत्कृष्ट का दर्जा दिया गया हैं।
विज्ञापन

सरकारी इंटर कॉलेजों में लगातार घटती छात्र संख्या से निपटने के लिए सरकार ने हर ब्लॉक के इंटर कॉलेजों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के लिए चयनित किया है। इसमें डीडीहाट के तीन स्कूलों का चयन किया गया। इन स्कूलों में अब कक्षा छह से 12 तक की पढ़ाई पब्लिक स्कूल की तर्ज पर अंग्रेजी माध्यम से होगी। इन सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी कक्षा 12 के बाद पब्लिक स्कूल के बच्चों से मुकाबला कर सकेंगे। अभिभावकों को भी कम फीस देकर बच्चों के लिए पब्लिक स्कूल जैसी सुविधा मिलेगी। डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल का कहना है कि सरकार शिक्षा में सुधार को लेकर गंभीर है। बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए लोग गांवों से शहरों के लिए पलायन करते हैं। अटल उत्कृष्ट स्कूल खुलने से दुर्गम क्षेत्र में सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होने से शिक्षा के लिए होने वाले पलायन पर काफी हद तक अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed