फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   When the weather cleared, the roads were covered with frost and vehicles skidded.

Pithoragarh News: मौसम खुला तो सड़कें पाले से पटीं, फिसले वाहन

Thu, 29 Jan 2026 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 29 Jan 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
When the weather cleared, the roads were covered with frost and vehicles skidded.
धारचूला हाईवे पर नैनीपातल के पास गिरा पाला। संवाद
पिथौरागढ़। जिले में बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम खुला तो पाले ने दिक्कत बढ़ाना शुरू कर दिया है। मौसम खुलने के बाद सड़कों पर जमकर पाला गिरा तो सुबह के समय कई वाहन फिसले। कुछ देर बार सड़कों पर चूने का छिड़काव होने से वाहन चालकों और यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन

जिले में बीते बुधवार को हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई थी। देर शाम मौसम खुला तो रात के समय पाला गिरा। खेत-खलिहान और सड़कें पाले से पटीं रहीं। धारचूला हाईवे पर नैनीपातल, सतगढ़, पलेटा आदि क्षेत्रों में पाला गिरने से सुबह के समय कई वाहन फिसले। हालांकि बड़ी घटना होने से बच गई। कुछ देर बाद बीआरओ कर्मचारी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और चूने का छिड़काव कर वाहन चालकों और यात्रियों को राहत पहुंचाई। एडीएम योगेंद्र शर्मा ने कहा कि सड़क की कार्यदायी संस्थाओं को पाला प्रभावित क्षेत्रों में चूने का छिड़काव करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed