फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Welcome to the initiative to undertake Adi Kailash Yatra by helicopter

Pithoragarh News: हेलिकॉप्टर से आदि कैलाश यात्रा करने की पहल का स्वागत

Mon, 25 Dec 2023 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 25 Dec 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the initiative to undertake Adi Kailash Yatra by helicopter
पिथौरागढ़। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने सरकार की ओर से केएमवीएन के माध्यम से प्राइवेट कंपनी के साथ हेलिकॉप्टर से प्रस्तावित आदि कैलाश यात्रा कराने का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों कुमाऊं मंडल विकास निगम पर्यटन विभाग और प्राइवेट कंपनी के अधिकारियों के साथ इस संबंध में सर्वे भी कर चुका है।
विज्ञापन

यहां पत्रकारों से बातचीत में गुरुरानी ने कहा कि नैनीसैनी से महानगरों के लिए भी हेली सेवा जल्द शुरू की जानी चाहिए। हेली सेवा शुरू होने से जिले में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से सड़क मार्ग से यात्रा वृहद स्तर पर चलेगी। उन्होंने दावा किया कि हेली सेवा चलने से सड़क यात्रा मार्ग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुमाऊं मंडल विकास निगम प्रबंधन की ओर से यात्रा को सड़क मार्ग से चलाने के लिए महानगरों में स्थित जनसंपर्क कार्यालयों को लक्ष्य दिया जा रहा है। ज्यादातर यात्री सड़क मार्ग से ही जाते हैं जिन्हें सड़क मार्ग से जाने में परेशानी होती है और जो सक्षम हैं वे हेली मार्ग से जाएंगे। केदारनाथ, बदरीनाथ सहित देश के विभिन्न मंदिरों के लिए भी हेली सेवा चलती है और पैदल यात्री भी जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से पौराणिक परिपथ पांगू, नारायण आश्रम, सिर्खा, गाला और बूंदी को जोड़ते हुए यात्रा मार्ग का रखरखाव और यात्रा मार्ग में पढ़ने वाले आवास गृह का उच्चीकरण करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नारायण आश्रम के दर्शन करने के बाद ही यात्रा का महत्व है। उन्होंने नारायण आश्रम को भी यात्रा पैकेज में जोड़कर, कुटी, ज्योलिंगाकांग, नाभिढांग और कालापानी में भी पड़ाव बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed