{"_id":"6aa4407daad0bc66f70da6e0","slug":"digar-bhumika-mohit-and-saumya-top-the-400-meter-race-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-146628-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 400 मीटर दौड़ में डिगर, भूमिका, मोहित और सौम्या अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 400 मीटर दौड़ में डिगर, भूमिका, मोहित और सौम्या अव्वल
Fri, 11 Sep 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जीआईसी डीडीहाट के खेल मैदान में आयोजित 15वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने खेलों में अपना दमखम दिखाया।
सब जूनियर बाल वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रॉबिन बोरा पहले, रितेश चंद दूसरे, प्रवीन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं प्राथमिक वर्ग में अमन को पहला, मयंक को दूसरा और योगेंद्र कोरंगा को तीसरा स्थान मिला।
बालिका वर्ग में मौली मेहता पहले, यामिनी दूसरे, तनुश्री तीसरे स्थान पर रही। सब जूनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में डिगर सिंह ने पहला स्थान पाकर बाजी मारी। प्रवीन दूसरे, योगेश तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
बालिका वर्ग में भूमिका मेहता को पहला, निर्मला गुरंग को दूसरा, लतिक चंद को तीसरा स्थान मिला। प्राथमिक बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में मोहित सिंह बोरा पहले, योगेंद्र सिंह दूसरे, कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में सौम्या को पहला, विनीता कन्याल को दूसरा, डॉली को तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा विद्यार्थियों की लंबी कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।
न्याय पंचायत दुर्लेख पहले, धनियाखान दूसरे और अठखेत तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल और विशिष्ट अतिथि दीवाकर पांगती ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
यहां बीईओ भूपिंदर कुमार, ब्लॉक खेल समन्वयक वीरेंद्र सिंह कन्याल, किशोर साह, शेखर कफलिया, अशोक खड़ायत, विक्रम बिष्ट, धीरज मेहता, भूपेंद्र खोलिया, सुरेश कन्याल, हरिमोहन कन्याल आदि थे।