फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sakshi tops the 60m race; Ankita excels in the 600m race and long jump

Pithoragarh News: 60 मीटर दौड़ में साक्षी, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद में अंकिता अव्वल

Fri, 11 Sep 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 11 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sakshi tops the 60m race; Ankita excels in the 600m race and long jump
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे पीएम श्री जीआईसी दिगालीचौड़ के खेल मैदान में खेल महाकुंभ के तहत न्याय पंचायत ढोरजा में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधान बिंडा तिवारी पूजा देवी और सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य और नोडल अधिकारी डॉ. सुधाकर जोशी की अध्यक्षता और शिक्षक बृजेश सिंह ढेक के संचालन में आयोजित प्रतियोगिताओं के प्रथम दिवस में अंडर 14 आयु वर्ग की 60 मीटर दौड़ में साक्षी, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद में अंकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर 19 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पूजा, 200 और 1500 मीटर दौड़ में ललिता बोरा, 400 मीटर दौड़ में नंदनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक, भाला फेंक, मुर्गा झपट, खो-खो, कबड्डी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस में बालक वर्ग की अंडर 14 व अंडर 19 आयुवर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की सीएचओ हर्षिता राय, एएनएम रीता बिष्ट ने सहयोग किया।

अभिलेखीकरण, निर्णायक, जलपान समिति, मंच संचालन समिति में दीपा बोरा, नवीन भट्ट, जगदीश चंद्र, कमलेश जोशी, ललिता वर्मा, गार्गी गंगवार, सुशील जोशी, कंचना आर्या आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed