फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The pair of Devesh Mehta and Atul Dhek won the badminton competition

Pithoragarh News: देवेश मेहता, अतुल ढेक की जोड़ी ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता

Fri, 11 Sep 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 11 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The pair of Devesh Mehta and Atul Dhek won the badminton competition
चंपावत। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला युवा कल्याण विभाग ने खेल विभाग के सहयोग से भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन

नगर के पूल्ड आवास स्थित बैडमिंटन हॉल में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला लोहाघाट के देवेश मेहता, अतुल ढेक और जसवंत खड़ायत, रविश भट्ट की जोड़ी के बीच खेला गया।
विज्ञापन

देवेश मेहता और अतुल ढेक की जोड़ी ने दो सेटों में आसान जीत दर्ज की। उन्होंने 15-13, 15-13 अंकों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता टीम को जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले देवेश मेहता, अतुल ढेक की जोड़ी ने पंकज, विष्णु गिरी की जोड़ी को 15-8, 15-12 अंकों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जसवंत खड़ायत, रविश भट्ट ने यमन, दीपक विश्वा की जोड़ी को 15-13, 11-15, 15-12 अंकों से हराया। तीसरे स्थान पर यमन, दीपक की जोड़ी रही। उनकी जोड़ी ने पंकज और विष्णु गिरी की जोड़ी को 2-1 सेट में हराया।

निर्णायक की भूमिका युवा कल्याण विभाग के सुरेश जोशी ने निभाई। जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत ने कहा कि प्रतियोगिता मुख्य उद्देश्य महान विभूति भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को याद करना और युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। यहां यशवंत, शेखर भट्ट, अतुल आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed