{"_id":"6a2c44e54b1c879928079ca6","slug":"weather-halts-flights-neither-helicopter-nor-plane-arrives-leaving-passengers-stranded-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-142927-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मौसम ने रोकी उड़ान, न हेलीकॉप्टर पहुंचा और न ही विमान, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मौसम ने रोकी उड़ान, न हेलीकॉप्टर पहुंचा और न ही विमान, यात्री परेशान
Fri, 12 Jun 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मौसम की बेरुखी ने हवाई सेवाओं की उड़ान रोक दी है। मौसम में खराबी के चलते हेलीकॉप्टर और विमान सेवा पर ब्रेक लग गया है इससे यात्री और पर्यटक परेशान हैं। मौसम की खराबी के चलते दिल्ली से आया एक विमान हवाई अड्डे पर नहीं उतर सका। उसे वापस लौटना पड़ा। हेलीकॉप्टर सेवा भी पिछले दो दिनों से बंद है।
पिथौरागढ़ से दिल्ली और देहरादून के मार्ग पर सप्ताह में तीन दिन 42 सीटर विमान उड़ान भरता है। वहीं, हल्द्वानी, मुनस्यारी और अल्मोड़ा के मार्ग पर रोजाना हेलीकॉप्टर सेवा संचालित होती है। ये सेवाएं यात्रियों को बड़ी राहत प्रदान करती हैं। पर्यटन और आदि कैलाश यात्रा के मौजूदा सीजन में विमान और हेलीकॉप्टर के आरक्षण के लिए भारी मारामारी है हालांकि यात्रा सीजन के बीच खराब मौसम हवाई सेवाओं में बाधा बन गया है।
बीते बृहस्पतिवार दिल्ली से विमान यात्रियों को लेकर नैनीसैनी एयरपोर्ट तक पहुंचा। मौसम में खराबी के चलते पायलट को रनवे नजर नहीं आया। आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद विमान को बगैर लैंडिंग के दिल्ली वापस लौटना पड़ा। आसान सफर की उम्मीद में विमान में बैठे यात्री भी गंतव्य तक पहुंचने के बाद निराश होकर लौटने के लिए मजबूर हुए।
विज्ञापन
वहीं नैनीसैनी एयरपोर्ट पर भी दिल्ली और देहरादून जाने के लिए इंतजार कर रहे यात्रियों को भी निराश होना पड़ा। फ्लाइट कैंसिल होने से कई यात्री घर लौटे तो कई यात्रियों को टैक्सी या रोडवेज बस से सफर करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, सीमांत जिले में शुरुआती बारिश में ही हवाई सेवा प्रभावित होने लगी है। ऐसे में मानसूनकाल में हवाई सेवा के नियमित रहने पर संशय है।
हेलीकॉप्टर सेवा भी लग गया ब्रेक
पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, अल्मोड़ा और मुनस्यारी रूट पर रोजाना हेलीकॉप्टर उड़ान भरता है। बीते बृहस्पतिवार मौसम खराब हुआ तो हेलीकॉप्टर हल्द्वानी से नैनीसैनी नहीं पहुंच सका। वहीं मुनस्यारी, अल्मोड़ा रूट पर भी सेवा बंद रही इससे यात्री परेशान रहे। दूसरे दिन शुक्रवार को भी इन रूटों पर हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। बुकिंग कैंसिल होने से यात्री निराश हुए।
.....
मौसम में खराबी के चलते विमान को दिल्ली वापस जाना पड़ा। हेलीकॉप्टर सेवा भी बंद हैं। जल्द ही मानसूनकाल शुरू होगा। मौसम के यही हाल रहे तो हवाई सेवा प्रभावित होने की पूरी संभावना है। मौसम का साथ मिलेगा तो सभी सेवाएं नियमित संचालित होंगी।
-संदीप यादव, एयरपोर्ट डायरेक्टर, नैनीसैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़