{"_id":"611417fe8ebc3e7512324045","slug":"water-crysis-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4342514148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल जीवन मिशन के तहत कार्य शुरू नहीं होने से नाराज कुसौली के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल जीवन मिशन के तहत कार्य शुरू नहीं होने से नाराज कुसौली के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पेयजल योजना बनाने की मांग के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कुसौली के ग्रामीण। संवाद न्यूज एजे?
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जल जीवन मिशन के तहत कार्य शुरू न होने से नाराज कुसौली के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र पेयजल संकट का समाधान करने के लिए पेयजल योजना के निर्माण के लिए जल संस्थान को निर्देशित करने की मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे कुसौली के ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में पानी का गंभीर संकट है।
इसके बावजूद उनके गांव के लिए जल जीवन मिशन के तहत काम शुरू नहीं किया गया है। उनके गांव के सिंचाई वाले स्रोत से नैनीसैनी के लिए पानी की योजना बना दी गई।
विज्ञापन
शिकायत करने पर जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग को जांच के निर्देश दिए थे लेकिन ग्रामीणों को जांच के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है। गांव में सोलर पंप की योजना है लेकिन चौकीदार को तीन साल से मानदेय नहीं दिया गया है।
प्रदर्शन करने वालों में कमलेश कसन्याल, ग्राम प्रधान मनोज कुमार, होशियार सिंह, राम दत्त भट्ट, नंदन सिंह, जीत सिंह, विशन सिंह जीना, प्रेम सिंह, बलदेव राज, दीपक सिंह, खीमराज जोशी, भीम सिंह, धन सिंह, सुरेश मेहता आदि थे।