{"_id":"60cb83578ebc3e29eb6965cb","slug":"water-crysis-in-moonakot-pithoragarh-news-hld4280670150","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारबन के लोग पांच दिन से पानी के लिए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारबन के लोग पांच दिन से पानी के लिए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। विगत 14 जून को हुई बारिश सीमांत के दूरस्थ क्वारबन सहित कई गांवों की पेयजल योजना ध्वस्त होने के कारण इन गांवों पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
लोगों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। लोग गांव से दूर स्थित नौले- धारों से पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। परेशान लोगों ने क्षतिग्रस्त योजना को स्वयं सुधारने का प्रयास किया लेकिन वे इसे जोड़ नहीं पाए हैं।
मूनाकोट ब्लॉक के क्वारबन सहित कई गांवों में 14 जून को हुई भारी बारिश से नहर और जल जीवन मिशन के तहत बनी पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते लोगों के घरों में पानी की सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन
क्वारबन के लोगों ने खुद ही क्षतिग्रस्त योजना को ठीक करने का बीड़ा उठाया। योजना की मरम्मत के लिए सामूहिक रूप से प्रयास भी कर रहे हैं। मगर बड़ी योजना होने की वजह से ग्रामीण पाइप लाइन नहीं जोड़ पाए हैं।
ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह ने स्वजल विभाग को योजना के क्षतिग्रस्त होने की सूचना देे दी है। चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी गांव को दौरा करने नहीं आया। ग्राम प्रधान योगेंद्र ने विभाग से जल्द योजना के मरम्मत की मांग की है।
वहीं जलनिगम के ईई आरएस धर्मशक्तू का कहना है कि यह योजना ग्राम सभा को हस्तांतरित की जा चुकी है। योजना बंद होने की सूचना नहीं मिली है। मामले की जानकारी लेकर योजना को सुधारा जाएगा।