फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Wall being built with substandard material

घटिया सामग्री से बन रही दीवार

Mon, 18 Jan 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना (पिथौरागढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना (पिथौरागढ़) Updated Mon, 18 Jan 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन

बार्डर रोड आर्गनाइजेशन (बीआरओ) घटिया निर्माण कार्य को लेकर चर्चा में आया है। लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे कनालीछीना के ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी ने दीवार निर्माण में मिट्टी मिश्रित लोकल बजरी का प्रयोग करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर दीवार निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है। बीआरओ के आफीसर कमांडिंग ने कार्य की जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन


सतगढ़ में सड़क किनारे दीवार निर्माण का काम चल रहा है। मिट्टी मिश्रित लोकल बजरी (सेंड) का प्रयोग करने की शिकायत पर सोमवार को ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी ग्राम प्रधान सावित्री कापड़ी और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने लोकल बजरी से बन रही दीवारोें पर चिंता जताते हुए कहा कि लोकल बजरी की गुणवत्ता विहीन होती है। इसका प्रयोग निर्माण कार्य में नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


प्रमुख ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर निर्माण कार्य पर असंतोष जताया। कहा कि गुणवत्ता विहीन दीवारें बरसात में टिक नहीं पाएंगी। प्रमुख ने मामला राज्य सरकार के सामने उठाने की भी बात कही है। प्रमुख के साथ शिवराज भंडारी, उमेद सिंह, दान सिंह भंडारी, पप्पू खोलिया, उमेश भट्ट, भूपेंद्र दिगारी, भूपाल सिंह, राबिन सिंह मौजूद थे। उधर, बीआरओ के ओसी पिथौरागढ़ मनीष नारायण कहते हैं कि उनको घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करने की जानकारी नहीं है, जानकारी हासिल करेंगे। निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed