फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No doctor for two months, pharmacist on vacation for a week so stuck in hospital

Pithoragarh News: दो माह से डॉक्टर नहीं, एक हफ्ते से फार्मासिस्ट छुट्टी पर तो अस्पताल में लटका ताला

Thu, 27 Aug 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 27 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
No doctor for two months, pharmacist on vacation for a week so stuck in hospital
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। जिले में चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था से मरीज बेहाल हैं। डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की भारी कमी से अस्पताल पहुंच रहे रोगी इलाज के लिए भटक रहे हैं। इन दिनों यही हो रहा है बेड़ीनाग के होम्योपैथिक चिकित्सालय में।
विज्ञापन

होम्योपैथिक अस्पताल में तैनात एकमात्र डॉक्टर दो महीने पूर्व सेवानिवृत्त हो गए थे। इनकी जगह नई तैनाती नहीं हुई। तब से अस्पताल फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा था। फार्मासिस्ट के भी छुट्टी पर चले जाने से अस्पताल में बीते एक सप्ताह से ताले लटके हैं। पुरानाथल, गणाई, गंगोलीहाट, पांखू, चौडमन्या सहित बागेश्वर और अल्मोड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों की बड़ी आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इसी अस्पताल पर निर्भर है। रोजाना इन क्षेत्रों के 150 से अधिक लोग इलाज और दवा के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

--------------------
बेड़ीनाग के अतिरिक्त बागेश्वर और अल्मोड़ा की सीमा से लगे गांवों से बड़ी संख्या में लोग होम्योपैथिक अस्पताल पहुंचते हैं। अस्पताल के बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। अस्पताल में शीघ्र ही डॉक्टर की तैनाती की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक उप्रेती, अध्यक्ष, ग्राम प्रधान संगठन
--------------------
होम्योपैथिक चिकित्सालय पर बेड़ीनाग के साथ बागेश्वर और अल्मोड़ा के लोग इलाज के लिए निर्भर हैं। अस्पताल में डॉक्टर और अन्य स्टाफ नहीं होने से लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है। अब फार्मासिस्ट के छ़ट्टी पर जाने से उन्हें दवा भी नहीं मिल रही है।

रेखा भंडारी, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख
------------
अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट अवकाश पर हैं। शुक्रवार को उनके लौटने पर अस्पताल खुल जाएगा। चिकित्सक की नियुक्ति के लिए शासन स्तर पर कार्रवाई चल रही है। शीघ्र चिकित्सक की भी नियुक्ति हो जाएगी।
गणेश बुदियाल, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed