फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Viral and diarrhea spread in Darma Valley, difficult to reach hospitals amid closed roads

Pithoragarh News: दारमा घाटी में फैला वायरल और डायरिया, बंद सड़कों के बीच अस्पताल पहुंचना हुआ मुश्किल

Thu, 27 Aug 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 27 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Viral and diarrhea spread in Darma Valley, difficult to reach hospitals amid closed roads
धारचूला(पिथौरागढ़)। दारमा घाटी के गांवों में वायरल बुखार और डायरिया का प्रकोप फैल गया है। अधिकांश ग्रामीण दर्द, बुखार, सर्दी, जुकाम, उल्टी और दस्त से पीड़ित हैं। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में बीमारों को इलाज नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


दारमा घाटी में 17 ग्राम पंचायतें हैं। बंद सड़कों और खराब रास्तों के कारण भारी बारिश में 70 से 80 किलोमीटर दूर धारचूला पहुंचना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में बीमार लोग घरों में दर्द से कराहने को मजबूर हैं। दिलिंग दारमा सेवा समिति के अध्यक्ष करन सिंह ग्वाल ने बताया कि बोना, दातू, गो और दुग्तु सहित मल्ला दारमा के गांवों में हालात गंभीर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गो और दुग्तु में स्थिति ज्यादा चिंताजनक है। क्षेत्र में तीजम से लेकर सीपू तक कोई स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। दारमा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं लगभग शून्य हैं। समिति ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा है। समिति ने बीमारी को फैलने से रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है। सदस्यों ने कहा कि जल्द टीम भेजकर बीमारों का इलाज नहीं किया गया तो हालात और बिगड़ सकते हैं। यहां लक्ष्मण सिंह नगन्याल, दिनेश सिंह चलाल, अरविंद सिंह बोनाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------
मामूली इलाज के लिए आईटीबीपी का सहारा
दारमा क्षेत्र में अस्पताल नहीं होने से यहां के लोगों को इलाज के लिए आईटीबीपी का सहारा है। बीमार होने पर लोग आईटीबीपी की फार्मेसी से दवा लेते हैं। बगैर जांच के बीमारों को सही दवा और इलाज नहीं मिल पाता। गंभीर रूप से बीमार होने पर उनके लिए करीब 80 किलोमीटर दूर धारचूला जाकर इलाज कराना मजबूरी है।

------------


दारमा क्षेत्र में वायरल फैलने की जानकारी मिली है। जल्द ही प्रभावित गांवों में टीम को भेजा जाएगा। शिविर लगाकर बीमारों का इलाज और अन्य का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। -डॉ. जेएस चुफाल, सीएमओ, पिथौरागढ़
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed