फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dehradun, Jarajibali High School elevated

Pithoragarh News: देवता को समर्पित दमाऊ की गूंज पहुंची देहरादून, जाराजिबली हाईस्कूल का हुआ उच्चीकरण

Thu, 27 Aug 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 27 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dehradun, Jarajibali High School elevated
बंगापानी(पिथौरागढ़)। आखिरकार देवता को समर्पित जाराजिबली के दमाऊ की गूंज देहरादून तक पहुंची है और सिस्टम जागा है। ग्रामीणों का यह आंदोलन रंग लाया है और जाराजिबली हाईस्कूल के उच्चीकरण का शासनादेश जारी हुआ है। अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को इंटर की पढ़ाई के लिए 22 किलोमीटर दूर मवानी-दवानी या बंगापानी के चक्कर नहीं काटने होंगे। खासकर छात्राएं हाईस्कूल के बाद आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगी और उन्होंने स्कूल नहीं छोड़ना होगा।
विज्ञापन

बंगापानी तहसील के जाराजिबली में हाईस्कूल संचालित है। हाईस्कूल के बाद क्षेत्र के विद्यार्थियों को इंटर की पढ़ाई के लिए 22 किलोमीटर दूर मवानी-दवानी या बंगापानी जाना पड़ता है। जंगलों के बीच बने रास्ते और उफनते नालों को पार कर इंटर की पढ़ाई करना विद्यार्थियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। छात्र को किसी तरह पैदल रास्ता नापते हैं या फिर इंटर कॉलेजों के आसपास किराये में रहते हैं। छात्राओं के लिए ऐसा करना मुमकिन नहीं है और उन्हें आगे की पढ़ाई छोड़कर घर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन

इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए जाराजिबली के ग्रामीण सालों से हाईस्कूल के उच्चीकरण की मांग कर रहे थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। अपने बच्चों के भविष्य की चिंता में ग्रामीणों ने कई बार अनशन और आंदोलन किया लेकिन हर बार उन्हें विद्यालय के उच्चीकरण के झूठे आश्वासन मिलते रहे। मजबूरन बीते दिनों देवता को समर्पित दमाऊ के साथ जिला मुख्यालय में पहुंचकर ग्रामीणों को आमरण अनशन शुरू करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन चले आमरण अनशन के बाद ग्रामीणों से सीएम ने खुद वार्ता कर विद्यालय का उच्चीकरण का भरोसा दिया था। आखिरकार विद्यालय के उच्चीकरण का शासनादेश जारी हुआ है। अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर इंटर की शिक्षा मिलेगी और उन्हें इसके लिए पलायन नहीं करना होगा।

गंगोलीहाट के दो हाईस्कूल भी हुए उच्चीकृत
जिले के गंगोलीहाट विकासखंड में भी दो हाईस्कूल का उच्चीकरण हुआ है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी तरुण कुमार पंत ने बताया कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिमतड़ और पोखरी को भी इंटर कॉलेज का दर्जा देने का शासनादेश जारी हुआ है। इन विद्यालयों में भी इंटर की कक्षाओं के संचालन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं जुटाना शुरू किए जाएगा।

बोले ग्रामीण

हमारे विद्यालय के उच्चीकरण का शासनादेश जारी हुआ है जो हमारे लिए खुशी की बात है। सरकार ने हमारी और हमारे बच्चों की परेशानी को गंभीरता से लिया। इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए विभिन्न संगठनों का भी समर्थन मिला। मैं इसके लिए सभी का आभार जताता हूं।

रमेश धामी, बीडीसी सदस्य, जाराजिबली

विद्यालय का उच्चीकरण होने से अब हमारे बच्चों को भी स्थानीय स्तर पर इंटर की शिक्षा मिलेगी। खासकर बेटियों को पढ़ाई नहीं छोड़नी होगी। इससे पलायन भी रुकेगा। अब विभाग को जल्द ही शिक्षकों और अन्य कार्मिकों की तैनाती कर इंटर की कक्षाओं का संचालन करना होगा।

दुर्गा देवी, प्रधान, जाराजिबली

विद्यालय का उच्चीकरण होने से अभिभावकों को खासी राहत मिलेगी। अब लंबा सफर करने वाले बच्चों की हमें चिंता नहीं होगी। वहीं उनके लिए किराये का कमरा भी नहीं लेना होगा। अब गांव के सभी बच्चे इंटर की पढ़ाई कर सकेंगे।


महेंद्र सिंह, जाराजिबली

कोट-जाराजिबली हाईस्कूल के उच्चीकरण का शासनादेश जारी हुआ है। जल्द ही विद्यालय में इंटर की कक्षाओं के संचालन के लिए शिक्षकों और अन्य संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी।

तरुण कुमार पंत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article