फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hiljatra in Muwani, Satgarh artists perform Dhamal

Pithoragarh News: मुवानी में हिलजात्रा की धूम, सतगढ़ के कलाकारों ने मचाया धमाल

Thu, 27 Aug 2026 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 27 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hiljatra in Muwani, Satgarh artists perform Dhamal
मुवानी (पिथौरागढ़) मुवानी घाटी में सातूं-आठूं महोत्सव के अंतिम दिवस सतगढ़ की हिलजात्रा आकर्षण का केंद्र रही। सतगढ़ के कलाकारों ने बैलों की जोड़ी का स्वांग रचते हुए हीरन चीतल का मनमोहक प्रदर्शन कर लोगों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

चार दिवसीय सातूं-आंठू महोत्सव में बुधवार को सतगढ़ की हिलजात्रा का मंचन हुआ इसका मुख्य आकर्षण हिरन चीतल रहा। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति को लोगों ने जमकर सराहा। महोत्सव में गौरा नंदा दल मुवानी की महिलाओं ने खेल, चांचरी और झोड़ा का गायन कर लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। प्राथमिक विद्यालय मुवानी की छात्राओं ने गौरा-महेश्वर की शानदार प्रस्तुति दी। प्रगति पब्लिक स्कूल और शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार स्कूल के बच्चों ने भी लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

अंतिम दिवस मुख्य अतिथि विधायक बिशन सिंह चुफाल और विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ गिरीश चंद्र पंत रहे। विधायक ने आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये महोत्सव हमारी लोक संस्कृति के वाहक हैं। इन्हें सहेजना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने समिति को विधायक निधि से ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की।संचालन हंस कुमार पाल ने किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रमेश बम, दीपक कार्की, संजय वर्मा, विक्रम कठायत, राम सिंह राठौर, जगत सिंह मेहता, हेमंत प्रसाद, सोबन सिंह कार्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed