{"_id":"64ee201f0e67a157240946a4","slug":"viral-fever-cold-attack-district-hospital-full-of-patients-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-3837-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: वायरल बुखार, सर्दी का वार, जिला अस्पताल में मरीजों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: वायरल बुखार, सर्दी का वार, जिला अस्पताल में मरीजों की भरमार
Tue, 29 Aug 2023 10:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 29 Aug 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में बरामदे में भर्ती मरीज। संवाद
पिथौरागढ़। जिले में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीडी पांडे जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 170 से पार पहुंच गई है। पांच दिनों में अचानक मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। अस्पताल के वार्ड पैक होने के कारण बरामदे में भी मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है।
मंगलवार को बीडी पांडे जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 173 हो गई जबकि सोमवार को भर्ती मरीजों की संख्या 180 से अधिक थी। मुख्य फिजिशियन डॉ. डीएस धर्मशक्तू ने बताया कि पांच दिनों में वायरल बुखार, जुकाम व खांसी के मरीजों की संख्या अधिक बढ़ी है। हर रोज 120 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमसी रजवार ने बताया कि बदलते मौसम के कारण मरीजों की संख्या अचानक बढ़ी है। पीएमएस कक्ष के बाहर से लेकर अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में मरीज बेड लगातार भर्ती किए गए हैं। कोई दो दिन से तो कोई एक सप्ताह से भर्ती है। अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने और पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं होने के कारण अस्पताल प्रबंधन भी परेशान है।
विज्ञापन
कोट
सीएमओ
जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बीमारी के कारण मरीजों की संख्या अधिक बढ़ती है तो बेस अस्पताल से जरूरत के हिसाब से बेड उपलब्ध कराए जाएंगे। अस्पताल की समस्याओं को लेकर पीएमएस को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. एचसी ह्यांकी, सीएमओ, पिथौरागढ़।
120 बेड हैं अस्पताल में
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में बेड की संख्या 120 है। बढ़ती मरीजों की संख्या के कारण बेस अस्पताल में बेड मंगाने पड़ रहे हैं। पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि अचानक भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण परेशानी तो बढ़ी है लेकिन किसी तरह व्यवस्थाएं की जा रही है। बेस अस्पताल से 10 फोल्डिंग बेड अतिरिक्त मंगाए गए हैं। इसके अलावा बेस अस्पताल से करीब 10 से 12 नर्सिंग अधिकारियों को मरीजों के इलाज के लिए लगाया गया है।
--
स्टाफ से जूझ रहा अस्पताल प्रबंधन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल स्टाफ की कमी से भी जूझ रहा है। अस्पताल में 120 बेड के हिसाब से स्टाफ तैनात है। जिला अस्पताल में 32 से अधिक नर्सिंग अधिकारी, वार्ड बॉय और फार्मासिस्ट की जरूरत है। मरीज अधिक भर्ती होने के कारण पानी की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में मरीजों के साथ ही अस्पताल प्रबंधन को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।