{"_id":"647cc43beb386a618a0dcce6","slug":"under-the-leadership-of-the-prime-minister-the-country-is-ringing-in-the-world-dushyant-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-214-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का विश्व में बज रहा डंका : दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का विश्व में बज रहा डंका : दुष्यंत
Sun, 04 Jun 2023 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 04 Jun 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भाजपा का वर्ष 2014 से शासनकाल शानदार रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का डंका विश्व में बज रहा है। सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखते हुए योजनाओं का निर्माण किया है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने रविवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
प्रदेश प्रभारी गौतम ने कहा कि सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा महाजनसंपर्क अभियान शुरू कर रही है। अभियान एक माह तक चलेगा। इस दौरान राज्य, लोकसभा, विधानसभा, बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोकसभा में होने वाली बैठक में एक राष्ट्रीय नेता प्रतिभाग करेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े एक हजार लोगों का चयन किया जाएगा। उनसे प्रधानमंत्री को पत्र लिखवाए जाएंगे जिनका प्रधानमंत्री जवाब देंगे।
दुष्यंत ने कहा कि आज देश आतंकवाद मुक्त हो चुका है, भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। भाजपा ने जो कहा, वह किया। भाजपा शासनकाल में देश की सेना मजबूत हुई है। भारत में हथियारों का निर्माण होने लगा है। योग का ज्ञान भारत ने विश्व को दिया। आगे भी भाजपा विकास की धुरी को तेज करती रहेगी। इस दौरान जिला प्रभारी गोविंद पिलखवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, गंगोलीहाट फकीर राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, जिपं उपाध्यक्ष कोमल मेहता, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, राकेश देवलाल, इंदर लुंठी, रघुवीर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
जल्द मिलेगा दायित्व
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने प्रदेश में दायित्व देने के सवाल पर कहा कि जल्द ही दायित्व दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव में अलर्ट मोड पर रहती है। हार-जीत चुनाव का हिस्सा है। दुष्यंत ने कहा कि देश में तुष्टीकरण का काम कोई करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। दिल्ली में पहलवानों के धरने पर कानून अपने स्तर से कार्रवाई कर रहा है। उन्हें कानून से न्याय मिलेगा। बाद में उन्होंने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ हैं। पार्टी काम करने वालों को पूरा सम्मान देती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, पूर्व विधायक मीना गंगोला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, केदार जोशी, वीरेंद्र शाह, ललित पंत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमिला बोहरा आदि थे।
संयोजक गेहराज को किया सम्मानित
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने मन की बात के संयोजक गेहराज पांडेय को सम्मानित किया। मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपीसोड में पिथौरागढ़ जनपद राज्य में प्रथम स्थान पर रहा। राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत ने जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी को बधाई दी। संवाद
चुनाव के लिए कमर कसें कार्यकर्ता : गौतम
लोहाघाट (चंपावत)। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि मोदी सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कसें। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क करने के निर्देश दिए।
रविवार को चेयरमैन गोविंद वर्मा के आवास पर हुए संक्षिप्त कार्यक्रम में उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और उत्तराखंड की धामी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ पात्र व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी। उन्होंने इसके लिए स्थानीय स्तर पर एकजुटता पर जोर दिया। बैठक में जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, चेयरमैन गोविंद वर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, सतीश खर्कवाल, दीपक ओली, विनोद गोरखा, जीवन गहतोड़ी आदि थे। इससे पूर्व गौतम ने अद्वैत आश्रम मायावती का भी भ्रमण किया।
सहभोज से बढ़ेगी सहभागिता और सहयोग : सीएम
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कार्यकर्ताओं संग भोज से सहयोग की भावना के साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने में मदद मिलती है। विधायक के रूप में एक साल पूरा होने पर शनिवार दोपहर भाजपा पदाधिकारियों के साथ भोजन करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन की हर बैठक में कार्यकर्ता घर से टिफिन लाकर सहभोज करें। इससे भाईचारा और संगठन दोनों को लाभ होगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता हयात सिंह माहरा, जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूरन माहरा, सह प्रभारी गणेश भंडारी, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी आदि कार्यकर्ता थे।
मोदी सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : अमजद
लोहाघाट (चंपावत)। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर कोलीढेक में अल्पसंख्यक मोर्चे का महाजनसंपर्क अभियान हुआ। मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दानिश खान की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमजद हुसैन ने मोदी सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए काम करने को कहा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष निसार अहमद, जिला मंत्री अब्दुल कलीम खान, मीडिया प्रभारी हसनैन रजा, मंडल अध्यक्ष टनकपुर मुवश्शिर अली आदि थे।