फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ultrasound was done on 111 pregnant women and women

Pithoragarh News: 111 गर्भवतियों और महिलाओं का हुआ अल्ट्रासाउंड

Fri, 13 Mar 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 13 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound was done on 111 pregnant women and women
पिथौरागढ़। महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शिविर का आयोजन हुआ। जिले के विभिन्न हिस्सों से गर्भवतियां जांच के लिए पहुंचीं। भीड़ अधिक होने से गर्भवतियों को अपनी बारी का लंबा इंतजार करना पड़ा। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रामबाबू ने बताया कि शिविर में 111 गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड किया गया। दरअसल जिले में सिर्फ जिला अस्पताल में एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट पर जिले के मरीजों और गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड की जिम्मेदारी है। जिला अस्पताल में हर रोज बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। मरीजों के साथ ही गर्भवतियों की अल्ट्रासाउंड करना असंभव है। ऐसे में महिला अस्पताल में सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड के लिए शिविर लगता है। शिविर में गर्भवतियां जिले भर से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंचती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed