फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ultrasound of pregnant women who have not been held for one month due to lockdown in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड भी बंद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound of pregnant women who have not been held for one month due to lockdown in Pithoragarh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लॉकडाउन के कारण सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में पिछले एक माह से गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए हैं। सीमांत जनपद में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने के कारण लोहाघाट से रेडियोलॉजिस्ट आकर सप्ताह में एक दिन अल्ट्रासाउंड शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करते थे। इस शिविर में भारत के साथ-साथ मित्र राष्ट्र नेपाल की भी सैकड़ों महिला अल्ट्रासाउंड कराने को आती थी। लॉकडाउन के कारण पिछले एक माह से पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शिविर नहीं लग पाया है। इससे सैकड़ों गर्भवती महिलाएं परेशान हैं। बता दें कि गर्भावस्था के दौरान तीसरे, पांचवें और 9वें माह में अल्ट्रासाउंड कराना जरूरी होता है। अल्ट्रासाउंड नहीं होने से गर्भस्थ शिशु की स्थिति का पता नहीं लग पाता है, जिससे महिलाएं परेशान हैं। जनमंच के संयोजक भगवान रावत ने शासन-प्रशासन से महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शिविर लगाने की मांग की है। ::: समय से अल्ट्रासाउंड नहीं होने पर रहता है संक्रमण का खतरा :: पिथौरागढ़। समय से अल्ट्रासाउण्ड नहीं होने से गर्भ में शिशु की स्थिति पता नहीं चल पाती है। बच्चे की ग्रोथ का पता भी नहीं चल पाता है।
विज्ञापन
:: शिविर में होते थे 100 से 150 अल्ट्रासाउंड:: पिथौरागढ़। जिला महिला अस्पताल में प्रत्येक सप्ताह एक दिन लगने वाले अल्ट्रासाउंड शिविर में 100 से 150 अल्ट्रासाउंड होते थे। एक माह से अल्ट्रासाउंड शिविर नहीं लगने से गर्भवती महिलाएं परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
-:: लॉकडाउन के कारण जिला महिला अस्पताल में सप्ताह में एक दिन लगने वाला अल्ट्रासाउंड शिविर नहीं लग पा रहा है। गर्भवती महिलाओं के नौ माह में तीन बार अल्ट्रासाउंड होना जरूरी हैं। डॉ.एलएम रखौलिया,वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed