फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two women injured after being rocked during blasting

ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर लगने से दो महिलाएं घायल

Fri, 19 May 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट/मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट/मुनस्यारी Updated Fri, 19 May 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Two women injured after being rocked during blasting
पत्थर लगने से घायल खिला देवी - फोटो : amar ujala

मदकोट बाजार में दूध बेचने के बाद घर को लौट रहीं रिंगू बसंतकोट गांव की दो महिलाएं ब्लास्टिंग के दौरान निकले पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी ले जाया गया है। घायल महिलाओं की रिपोर्ट पर मुनस्यारी थाना पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


घायल खिला देवी पत्नी राजेंद्र सिंह और गंगोत्री देवी पत्नी दयान सिंह निवासी रिंगू चुलकोट की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह दोनों रोज की तरह शुक्रवार को भी दूध बेचने के लिए मदकोट बाजार आई थीं। वापसी में सुबह करीब 10 बजे छिपचिया पानी के पास मदकोट-चुलकोट मोटर रोड का निर्माण करा रहे ठेकेदार ने बिना किसी चेतावनी के रोड कटिंग के लिए ब्लास्टिंग कर दी। ब्लास्टिंग के दौरान निकले पत्थरों से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। यह सड़क पीएमजीएसवाई के तहत बन रही है। निर्माण कार्य देखने के लिए विभाग का कोई जेई या एई मौके पर नहीं रहता।
विज्ञापन


इस कारण ठेकेदार की मनमानी चलती रहती है। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी रोहतास सागर ने बताया कि सड़क का निर्माण कर रहे ठेकेदार डीएस अधिकारी के खिलाफ लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों महिलाएं गरीब परिवार से हैं। इस तरह की घटना से लोगों में भारी गुस्सा है। उनका कहना है कि सड़क की कटिंग के लिए अवैध तरीके से ब्लास्टिंग की जा रही है। इस पर तत्काल अंकुश लगाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed