{"_id":"5aec90474f1c1b56098b818a","slug":"trunk-of-60-kg-memos-in-front-of-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के सामने पटका 60 किलो ज्ञापनों का पुलिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के सामने पटका 60 किलो ज्ञापनों का पुलिंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 04 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में 60 किलो के ज्ञापनों का पुलिंदा लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे क्षेत्र पंचायत सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमांत धारचूला की दारमा, व्यास, चौदांस घाटी की उपेक्षा पर क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज नगन्याल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सदस्य ने क्षेत्र की समस्याओं से जुड़े ज्ञापनों का 60 किलो वजनी पुलिंदा डीएम के सामने ला पटका। उन्होंने बार-बार आवाज उठाने के बाद भी क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। क्षेपं सदस्य ने समस्याओं का निस्तारण न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने साथ 60 किलो ज्ञापनों का पुलिंदा लेकर सीमांत से मुख्यालय पहुंचे। इसके बाद वह सीधे डीएम कार्यालय गए और पुलिंदा उनके सामने पटक दिया। इसके साथ ही प्रशासन पर समस्याओं की सुध न लेने का आरोप लगाया। कहा कि वर्षों से समस्याओं से निजात दिलाने की गुहार लगाते-लगाते 60 किलो ज्ञापनों का पुलिंदा बन गया है, लेकिन क्षेत्र की समस्याएं जस की तस बनी हैं। किसी भी ज्ञापन पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन
बाद में डीएम ने सदस्य से वार्ता की और समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस दौरान नगन्याल ने प्रधानमंत्री का संबोधित 26 सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं के निदान के लिए जल्द पहल नहीं हुई तो वह मुुख्यालय में अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन