{"_id":"6aa2e7e2f816e3b1c900e338","slug":"traffic-management-in-champawat-district-to-improve-with-seven-under-construction-parking-facilities-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-144199-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चंपावत जिले में सात निर्माणाधीन पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चंपावत जिले में सात निर्माणाधीन पार्किंग से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
Thu, 10 Sep 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में बढ़ती पार्किंग की समस्या और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 17 पार्किंग परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के तहत इन परियोजनाओं के लिए कुल 138.37 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इनमें से 10 पार्किंग परियोजनाओं का निर्माण पूरा हो चुका है जबकि सात परियोजनाओं पर कार्य जारी है।
जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता सौरभ चंद ने बताया कि 37.12 करोड़ रुपये की लागत से 10 पार्किंग परियोजनाओं का निर्माण पूरा कर लिया गया है। 101.25 करोड़ रुपये की लागत वाली सात अन्य परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
चंपावत और लोहाघाट नगर पालिका, पर्यटक आवास गृह टनकपुर, लोहाघाट और चंपावत, नगर पालिका परिषद लोहाघाट परिसर, टुन्यास श्री पूर्णागिरि, रीठा साहिब, कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यालय-सह-पार्किंग और लोहाघाट में सरफेस पार्किंग का काम पूरा हो चुका है, इनका संचालन भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
इसके अलावा बाराकोट, गैस गोदाम लोहाघाट, चंपावत में जायका रेस्टोरेंट के समीप और लकड़ी के टाल के पास पार्किंग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सिटी सेंटर चंपावत, पाटी में मल्टीलेवल पार्किंग, बहुउद्देशीय भवन और खेतीखान में मल्टीलेवल पार्किंग का कार्य गतिमान है। देवीधुरा में मां वाराही धाम के समीप ग्राम देचमार, भैसर्ख, मां पूर्णागिरि धाम के जामरानी और ठूलीगाड़ में पार्किंग परियोजनाएं प्रस्तावित हैं।