फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tomato came from Nepal to Dharchula market

Pithoragarh News: नेपाल से धारचूला बाजार में आया टमाटर

Sat, 15 Jul 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 15 Jul 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Tomato came from Nepal to Dharchula market
धारचूला बाजार में नेपाल का टमाटर खरीदते ग्राहक। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला बाजार में इन दिनों नेपाल का टमाटर छाया हुआ है। स्थानीय व्यापारी नेपाल से टमाटर खरीद उसे बाजार में बेच रहे हैं। नेपाल का टमाटर यहां सौ रुपये जबकि देशी डेढ़ सौ रुपये किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन

इस समय देशभर में टमाटर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसके चलते अधिकांश रसोई से टमाटर गायब हो गया है। सीमांत के बाजार में नेपाल के गांवों में उत्पादित टमाटर की धूम मची है। ग्राहक इसे हाथोंहाथ ले रहे हैं। नेपाल के दार्चुला बाजार में स्थानीय टमाटर 75-90 रुपये किलो बिक रहा है। धारचूला के स्थानीय लोग भी टमाटर खरीदने वहां पहुंच रहे हैं। नेपाल से सब्जियां बेचने आयी ललिता देवी ने बताया कि वह सौ रुपये किलो टमाटर बेच रही है। दार्चुला के थोक विक्रेता दिलेंद्र राज भट्ट ने बताया कि नेपाल के गांवों से प्रतिदिन 10 क्विंटल टमाटर स्थानीय बाजार में बिकने के लिए आ रहा है। जिला पंचायत सदस्य आन सिंह रौकाया, गगन सिंह धामी, संगीता नबियाल ने बताया कि नेपाल का टमाटर सस्ते दाम पर मिल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed