फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh Police Arrested two accused in charan ram murder case

Pithoragarh: थप्पड़ का बदला लेने के लिए की थी चरन राम की हत्या, पत्थरों से सिर पर किए थे वार

Sat, 10 Dec 2022 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 10 Dec 2022 01:00 AM IST
सार

23 नवंबर को बेड़ा क्षेत्र में बच्चा होने की खुशी में खेल कार्यक्रम थे। इसमें चनर राम भी मौजूद था। मुख्य आरोपी कृष्णा सिंह और खीम सिंह ने चनर राम के साथ कार्यक्रम से लौटने के दौरान मारपीट की जिससे वह पानी की टंकी के पास गिर गया। आरोपियों ने पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Pithoragarh Police Arrested two accused in charan ram murder case
पिथौरागढ़ तहसील के बेड़ा क्षेत्र में चनर राम की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार ? - फोटो : PITHORAGARH

विस्तार

पिथौरागढ़ के राजस्व क्षेत्र इग्यारह देवी के बेड़ा गांव में हुई चनर राम की हत्या के पीछे थप्पड़ का बदला लेने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक 16 नवंबर को बेड़ा गांव में मुख्य आरोपी कृष्ण सिंह और खीम सिंह के साथ चनर राम का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। चनर राम ने दोनों को थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद दोनों ने 23 नवंबर की रात सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे चनर राम को मौत के घाट उतार दिया। इग्यारह देवी के बेड़ा गांव में हुई इस हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को नेपाल सीमा कैनाल पुल से गिरफ्तार किया है जबकि दूसरे आरोपी को घर से ही गिरफ्तार किया है। हत्या के मामले में तीसरा आरोपी फरार है। बताया जा रहा है कि वह नेपाल भाग गया है। 

विज्ञापन


इस बात का खुलासा शुक्रवार को एसपी लोकेश्वर सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को बेड़ा क्षेत्र में बच्चा होने की खुशी में खेल कार्यक्रम थे। इसमें चनर राम भी मौजूद था। मुख्य आरोपी कृष्णा सिंह और खीम सिंह ने चनर राम के साथ कार्यक्रम से लौटने के दौरान मारपीट की जिससे वह पानी की टंकी के पास गिर गया। आरोपियों ने पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। राजस्व पुलिस को बेड़ा निवासी चनर राम (40) पुत्र स्व.देव राम का शव 24 नवंबर को ग्राम बेड़ा में पानी की टंकी के पास झाड़ियों में मिला था। प्रकाश भट्ट, कृष्ण सिंह और खीम सिंह का दोस्त था।
विज्ञापन


उसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी थी। उसने दोनों आरोपियों के नेपाल भागने में मदद भी की थी। कृष्ण सिंह तो नेपाल भागने से पहले पकड़ा गया लेकिन खीम सिंह नेपाल भागने में सफल रहा। उसका दोनों आरोपियों से घटना को अंजाम देने के बाद फोन पर बातचीत करने आदि की पुष्टि हुई है जिस कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से मुख्य आरोपी कृष्ण सिंह को नेपाल बॉर्डर पर कैनाल पुल कॉलोनी को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया जबकि दूसरे आरोपी प्रकाश भट्ट उर्फ प्रेम पुजारी को खितोली पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया। प्रकाश भट्ट हत्या में तो शामिल नहीं था लेकिन उसे पूरे मामले की जानकारी थी। उसने दोनों मुख्य आरोपियों की भागने में मदद की थी। 


अब पुलिस तीसरे आरोपी खीम सिंह की तलाश कर रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे, एसआई मंगल सिंह, शंकर सिंह, सुरेश कंबोज, दिनेश चंद्र सिंह, प्रकाश पांडे, योगेश कुमार, हेम तिवारी, बेड़ीनाग थानाध्यक्ष मनोज पांडे, चौकोड़ी चौकी प्रभारी बसंत पंत, सर्विलांस सेल प्रभारी प्रियंका इजराल आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed