फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three roads closed due to debris not open for traffic

Pithoragarh News: यातायात के लिए नहीं खुली मलबा आने से बंद तीन सड़कें

Fri, 30 May 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 30 May 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Three roads closed due to debris not open for traffic
पिथौरागढ़। मलबा आने से बंद तीन सड़कें अभी यातायात के लिए नहीं खुल सकी हैं। सड़कों के बंद होने से लोगों को पैदल आवागमन करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा। तीन दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश से मुनस्यारी-मिलम, डीडीहाट-आदिचौरा-हुनेरा और छड़नदेव-मलान-डुंडू मोटर मार्ग बंद हो गए थे। इन सड़कों को अभी नहीं खोला जा सका है।
विज्ञापन

मुनस्यारी- मिलम सड़क के बंद होने से प्रवास पर जा रहे ग्रामीणों के साथ ही सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के जवानों को दिक्कतें हो रही हैं। इधर डीडीहाट की आदिचौरा-हुनेरा और छड़नदेव-डूंडू सड़क के बंद होने से दो हजार से अधिक की आबादी पैदल आवागमन करने को मजबूर है। हालांकि पिछले दो दिनों से मौसम सामान्य होने से काफी राहत है। बृहस्पतिवार की शाम को केवल मुनस्यारी और थल में हल्की बारिश हुई। मुनस्यारी में 3.4 मिमी जबकि थल में 6 मिमी बारिश हुई। जिले के अन्य स्थानों पर मौसम सामान्य रहा। शुक्रवार को भी दिन भर धूप खिली रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed