फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Third accused of murder arrested from Banbasa

Pithoragarh News: बनबसा से पकड़ा गया हत्या का तीसरा आरोपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Third accused of murder arrested from Banbasa
खीम सिंह। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राजस्व क्षेत्र पट्टी इग्यारह देवी में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने बनबसा से गिरफ्तार कर लिया। वह नेपाल भागने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

24 नवंबर को इग्यारह देवी के ग्राम बेड़ा तहसील निवासी चनर राम पुत्र स्व देव राम की हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी कृष्ण सिंह उर्फ कृष्णा मेहता और प्रकाश भट्ट उर्फ प्रेम पुजारी को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि आरोपी ग्राम पंचायत मझेड़ा निवासी खीम सिंह फरार चल रहा था जिसे पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से नौ दिसंबर देर रात नेपाल बॉर्डर स्थित बनबसा क्षेत्र के चंदनी गांव के पास से गिरफ्तार किया। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी पिथौरागढ़ से भागकर बनबसा के नेपाल बार्डर पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed