{"_id":"681ba22c73534cf59d02317d","slug":"the-young-man-who-went-after-the-leopard-who-took-away-the-goat-is-missing-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-127552-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बकरी उठाकर ले गए तेंदुए के पीछे गया युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बकरी उठाकर ले गए तेंदुए के पीछे गया युवक लापता
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र के सेला गांव में तेंदुआ बकरी को उठा ले गया। बकरी खोजने के लिए तेंदुए के पीछे जंगल गया युवक भी लापता हो गया। वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ देर शाम तक जंगल में खोजबीन करती रही लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को सेला गांव निवासी आशा देवी की एक बकरी को तेंदुआ जबड़ों में दबाकर जंगल की ओर ले गया। इसके बाद आशा देवी का 17 वर्षीय बेटा राज को बकरी को खोजने जंगल में चला गया। इसके बाद वह लौटा नहीं। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
इस पर रेंजर बृजमोहन टम्टा टीम के साथ सेला गांव पहुंचे। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ जंगल में सर्च अभियान चलाया लेकिन राज का कोई पता नहीं चल सका। जंगल में लापता राज के परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हैं। संवाद
विज्ञापन
..............