फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The work of providing electricity to the villages bordering China will start soon

Pithoragarh News: जल्द शुरू होगा चीन सीमा से लगे गांवों में बिजली पहुंचाने का काम

Fri, 26 Apr 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 26 Apr 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
The work of providing electricity to the villages bordering China will start soon
पिथौरागढ़। धारचूला, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी की तीन घाटियों को जल्द ग्रिड से जोड़ा जाएगा। चीन सीमा से लगे गांवों के लोग लंबे समय से गांवों को ग्रिड से जोड़ने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


अधिकतर गांवों में सोलर से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। कुछ समय पूर्व धारचूला की व्यास, दारमा घाटी और मुनस्यारी की जोहार घाटी को ग्रिड से जोड़ने के लिए सर्वे किया गया था। सर्वे पूरा होने के बाद निविदा लगाई गई थी। सीमांत के गांवों तक बिजली पहुंचने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी राहत मिलेगी। बिजली नहीं होने से यहां पर्यटकों को फोन चार्ज करने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

डीएम रीना जोशी का कहना है कि सीमांत के गांवों को ग्रिड से जोड़ने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया आमंत्रित की गई थी। निविदा अंतिम चरण में है। आदर्श आचार संहिता खत्म होते ही इन गांवों में बिजली पहुंचाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना की अग्रिम चौकियों में पहुंचाई जाएगी बिजली
चीन सीमा के गांवों के अलावा चीन और नेपाल सीमा से लगी अग्रिम चौकियों में भी बिजली पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इससे सेना के जवानों को राहत मिलेगी। वर्तमान में चौकियों में सोलर लाइट से उजाला किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed