{"_id":"5b6b21c64f1c1b923e8b5d87","slug":"the-trolley-started-for-traffic-in-ramganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा में आवागमन के लिए ट्राली लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा में आवागमन के लिए ट्राली लगी
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
नाचनी में ट्राली से इस तरह से हो रहा है आवागमन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी में क्षतिग्रस्त झूलापुल के स्थान पर लोनिवि ने ट्राली लगा दी है। ट्राली से आवागमन शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
12 जुलाई को नाचनी से बागेश्वर जिले को जोड़ना वाला झूलापुल रामगंगा में आई बाढ़ की भेंट चढ़ गया था। तब से बागेश्वर जिले के बीच आवागमन ठप था। पुल बहने से बागेश्वर जिले के कालापैर काभड़ी, किसमिला, सुखचौना, नामती चेट्टाबगड़ के साथ ही कई इलाकों के लोग अलग-थलग पड़ गए थे। इन गांवों के विद्यार्थी नाचनी नहीं आ पा रहे थे। नाचनी की व्यापारिक गतिविधियों पर पुल टूटने का खासा असर पड़ा।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के निर्देश पर लोनिवि ने ट्राली तैयार करवाई। प्रभारी डीएम वंदना ने 26 जुलाई को क्षेत्र भ्रमण के दौरान दो अगस्त तक नदी में ट्राली लगाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को रामगंगा में ट्राली लगा दी गई है। एक बार में 3 से 4 लोग ट्राली में आवागमन कर रहे हैं। बुधवार को 23 स्कूली बच्चों और कई लोगों को ट्राली से नदी पार कराई गई। दोनों छोर से दो-दो लोग ट्राली खींच रहे हैं। लोनिवि के अवर अभियंता योगेश चौबे ने बताया कि ट्राली खींचने के लिए चार लोगों की आवश्यकता होने की सूचना अधिशासी अभियंता को दे दी है।
विज्ञापन