फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand weather news: road connecting China border opened after 12 days

Uttarakhand: चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क 12 दिन बाद खुली, प्रदेश में 105 मार्ग अभी भी बंद

Thu, 22 Sep 2022 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ पिथौरागढ़ Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2022 11:47 PM IST
सार

मलघाट के पर पहाड़ी से मलबा आने के कारण इस सड़क पर यातायात ठप हो गया था। इसके चलते सीमांत की व्यास घाटी के लोगों के साथ ही पर्यटकों और अग्रिम चौकियों में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों को पैदल ही जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही थी।

विज्ञापन
Uttarakhand weather news: road connecting China border opened after 12 days
मलघाट में सड़क खुलने के बाद गुजरती यात्री जीप। संवाद - फोटो : PITHORAGARH

विस्तार

चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क 12 दिन बाद यातायात के लिए खोल दी गई है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों और सुरक्षा बलों के जवानों को बड़ी राहत मिली है। सड़क पर यातायात सुचारु होने पर बृहस्पतिवार को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कार्य नहीं किया गया।

विज्ञापन


Landslide: हेल्गूगाड़ में बंद हुआ गंगोत्री हाईवे, रुक-रुककर गिर रहे पत्थर, जगह-जगह फंसे तीन हजार तीर्थयात्री
विज्ञापन


मलघाट के पर पहाड़ी से मलबा आने के कारण इस सड़क पर यातायात ठप हो गया था। इसके चलते सीमांत की व्यास घाटी के लोगों के साथ ही पर्यटकों और अग्रिम चौकियों में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों को पैदल ही जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही थी। पहाड़ी से बोल्डर लगातार गिरने के कारण बीआरओ के लिए भी सड़क खोलना चुनौती बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरकार सड़क वाहनों के लिए खोल दी गई है जिससे पांगला, जयकोट, जिप्ति, तांकुल, ब्यास वैली के बूंदी, गर्ब्यांग, नप्लच्यू, रोगकोंग, गुंजी, नाबी, कुटी सहित 12 से अधिक गांवों के लोगों को राहत मिली है।


वहीं सड़क खुलने के बाद आदि कैलाश यात्रा भी सुचारु हो गई है। धारचूला के केएमवीएन प्रबंधक धन सिंह बिष्ट ने बताया कि मलघाट में सड़क खुलने के बाद बृहस्पतिवार को 29 सदस्य आदि कैलाश यात्रा के लिए सड़क से गुंजी भेजे गए।

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 105 मार्ग बंद 

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से जगह-जगह 105 मार्ग बंद हो गए, जिसमें पांच राज्य मार्ग और तीन मुख्य जिला मार्ग शामिल हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक लोक निर्माण विभाग के 48 ग्रामीण मार्ग और पीएमजीएसवाई के तहत 49 मार्ग बंद हैं। पेयजल योजनाओं को भी भारी नुकसान हुआ है। कुल क्षतिग्रस्त 1776 पेयजल योजनाओं में से 1767 पेयजल योजनाओं को अस्थायी रूप से चालू कर दिया गया है। जबकि 9 पेयजल योजनाएं बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed