{"_id":"64ee20be25bc4da5190d54e4","slug":"the-picket-site-echoed-with-the-slogans-of-correcting-the-health-service-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-3840-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: स्वास्थ्य सेवा सही करो के नारों से गूंजा धरना स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: स्वास्थ्य सेवा सही करो के नारों से गूंजा धरना स्थल
Tue, 29 Aug 2023 10:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 29 Aug 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सीएचसी में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग के लिए चल रहा धरना-प्रदर्शन 14वें दिन भी जा रहा। लोगों ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर शासन-प्रशासन गंभीर नहीं है। आंदोलन को इतना समय बीतने के बाद भी कोई समस्या का समाधान करने नहीं पहुंच रहा है।
मंगलवार को धरने पर पूरन सिंह बोरा, जोध सिंह पुजारी, रमेश कन्याल और राहुल चुफाल बैठे। सर्वदलीय समिति के संयोजक राजेंद्र बोरा ने कहा कि सरकार पहाड़ों पर स्वास्थ्य सुविधा को बढ़ाने के बजाय समाप्त करने में लगी हुई है। एबीवीपी के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंकज खड़ायत ने कहा कि यह अस्पताल सिर्फ रेफर सेंटर बनकर रह गया है। लोग इलाज के लिए बाहर जाने को मजबूर हैं।
छात्रसंघ अध्यक्ष नारायणनगर अजय अवस्थी ने कहा कि पहाड़ के लोग पहाड़ों पर रहना चाहते है लेकिन सरकार उन्हें मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं करा पा रही है जिस कारण लोग पहाड़ों को छोड़कर मैदानी क्षेत्र में जाने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
कांडे की ग्राम प्रधान मंजू डसीला ने कहा कि सरकार कह रही है गर्भवतियों का निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराया जाता है। डीडीहाट विकासखंड की महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। धरने को शेखर सिंह खड़ायत, हेमा, दीपिका, ललित चुफाल, नवल मेहता, पुष्पा कन्याल, कविंद्र साही, रवि आर्या आदि ने समर्थन दिया।